{"_id":"67b6ce0b9f52f325ee0c72da","slug":"four-dsps-of-border-area-in-punjab-transferred-after-displeasure-of-mlas-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: विधायकों की नाराजगी के बाद बॉर्डर एरिया के चार डीएसपी का ट्रांसफर, IPS अलका मीणा का भी तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: विधायकों की नाराजगी के बाद बॉर्डर एरिया के चार डीएसपी का ट्रांसफर, IPS अलका मीणा का भी तबादला
Thu, 20 Feb 2025 09:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 20 Feb 2025 09:55 PM IST
सार
कानून व्यवस्था, ड्रग्स तस्करी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर समय-समय पर अपनी ही सरकार को घेरने वाले अमृतसर उत्तरी से विधायक और पूर्व आईपीएस कुंवर विजय प्रताप सिंह इन नाराज विधायकों की सूची में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
पंजाब में विधायकों की नाराजगी के बाद बॉर्डर एरिया के चार डीएसपी का ट्रांसफर कर दिया गया है। इनमें अमृतसर, बटाला, तरनतारन और कपूरथला के डीएसपी शामिल हैं। आईपीएस अलका मीणा का भी ट्रासंफर कर दिया गया है।
2010 बैच की आईपीएस अधिकारी अलका मीणा काे पर्साेनल के साथ डीआईजी प्रशासनिक का कार्यभार सौंपा गया है। डीआईजी अलका मीणा एसएसपी कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब, मालेरकोटला, बरनाला और नवांशहर का कार्यभार संभाल चुकी हैं। इसी के साथ अब पुलिस महकमे में अब बड़े स्तर पर अधिकारियों में भी फेरबदल शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती हैं। कई अधिकारियों से अहम विभाग भी लिए जा सकते हैं। पुलिस महकमे के अधीन कई अहम विभागों में लंबे समय से कई पदों पर पोस्टिंग नहीं हुई है, अब उन्हें भी भरने की तैयारी की जा रही है। गृह सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह ने इस संदर्भ में वीरवार को आदेश जारी किए।
बुधवार को पुलिस महकमे के कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक के 52 अफसरों पर गाज गिरने के बीच प्रशासनिक गलियारे में हलचल मच गई थी। ब्यूरोक्रेसी से नाराज चल रहे 12 विधायकों ने प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसमें कई विधायकों ने आईपीएस स्तर के अधिकारियों के खिलाफ भी शिकायतें भेजी है। नाराज विधायकों की यह शिकायतें सीएम भगवंत मान और चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा के पास पहुंची हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने उत्तरी अमृतसर में नशा तस्करी के कारोबार में संलिप्त कुछ पुलिस अधिकारियों और भ्रष्टाचार में जुटे प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ सीएम मान और चीफ सेक्रेटरी को शिकायतें भेजी थी।