{"_id":"6764df1687393f36740b9368","slug":"fog-in-punjab-100-meter-visibility-in-amritsar-mercury-recorded-below-normal-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोहरा: अमृतसर में 100 मीटर विजिबिलिटी, पारा सामान्य से नीचे दर्ज, आने वाले चार दिन का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोहरा: अमृतसर में 100 मीटर विजिबिलिटी, पारा सामान्य से नीचे दर्ज, आने वाले चार दिन का अलर्ट जारी
Fri, 20 Dec 2024 08:56 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 20 Dec 2024 08:56 AM IST
सार
मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों में पंजाब में कोल्ड वेव चलने व घनी धुंध पड़ने का अलर्ट जारी कर दिया है। वीरवार को अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
Fog
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में धुंध के कहर के चलते अमृतसर में सुबह के समय विजिबिलिटी मात्र 100 मीटर दर्ज की गई। हालांकि लुधियाना में 500 मीटर और पटियाला में 800 मीटर दर्ज की गई। तापमान भी सामान्य के नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों में पंजाब में कोल्ड वेव चलने व घनी धुंध पड़ने का अलर्ट जारी कर दिया है। वीरवार को सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिए। अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। उधर पंजाब के न्यूनतम तापमान में हालांकि 0.1 डिग्री की मामूली वृद्धि दर्ज की गई लेकिन दिन व रात के तापमान अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा में सामान्य के नीचे दर्ज किए गए।
सबसे कम 1.7 डिग्री के तापमान के साथ पठानकोट सबसे ठंडा रहा। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री (सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे), लुधियाना का 5.6 (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे), पटियाला का 6.5 (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे), बठिंडा का 3.6 (सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे), गुरदासपुर का 4.5, बरनाला का 5.5, फरीदकोट का 4.0, फिरोजपुर का 2.4, मोगा का 3.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पंजाब में पठानकोट का सबसे अधिक 25.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री (सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे), लुधियाना का 19.7 डिग्री (सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे), पटियाला का 20.1 डिग्री, बठिंडा का 21.0 (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे), जालंधर का 19.0, फिरोजपुर का 18.5 डिग्री, गुरदासपुर का 19.6 डिग्री दर्ज किया गया।