{"_id":"6870eed8163dd0024f05fc04","slug":"flood-in-sai-nagar-due-to-canal-breakage-in-bathinda-water-entered-200-250-houses-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बठिंडा में नहर टूटने से साईं नगर में बाढ़, 200-250 घरों में घुसा पानी; प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बठिंडा में नहर टूटने से साईं नगर में बाढ़, 200-250 घरों में घुसा पानी; प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य
Fri, 11 Jul 2025 04:30 PM IST
नवीन दलाल
एएनआई, पंजाब
एएनआई, पंजाब
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 11 Jul 2025 04:30 PM IST
सार
स्थानीय निवासियों ने नहर की पुरानी और कमजोर स्थिति को इसका कारण बताया और प्रशासन से इसकी मरम्मत और रखरखाव की मांग की है। नहर टूटने के कारणों की जांच के लिए प्रशासन ने एक जांच समिति गठित की है।
विज्ञापन
गलियों में भरा पानी
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के बठिंडा शहर के साईं नगर इलाके में शुक्रवार तड़के सरहिंद नहर की एक उप-शाखा में 60 फीट की दरार आने से करीब 200-250 घरों में पानी घुस गया। नहर टूटने के कारण निचले इलाकों में 2-3 फीट तक पानी भर गया, जिससे कई घरों में सामान क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ क्षेत्रों तक पहुंचना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
बठिंडा के उपायुक्त शौकत अहमद परे ने बताया कि भारी बारिश के कारण नहर में पानी का बहाव तेज था, जिसके चलते यह दरार पड़ी। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोविंदपुरा हेड से नहर के पानी की आपूर्ति बंद कर दी, जिससे पानी का स्तर दोपहर तक एक फीट कम हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अस्थायी सड़क बनाई गई है और पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Bathinda, Punjab | Water entered several houses in the Sai Nagar area of Bathinda after a canal broke down
विज्ञापन
विज्ञापन
A distributary to the Bathinda canal was breached last night. Water entered 200-250 houses. The water level is 2-3 feet. Some areas are inaccessible. A temporary… pic.twitter.com/m6vYJJO4o8— ANI (@ANI) July 11, 2025
प्रशासन ने प्रभावित लोगों के लिए भोजन और पीने के पानी की व्यवस्था की है। उपायुक्त ने कहा, "क्षति का आकलन करने के बाद प्रभावित लोगों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।" इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग जल्द ही क्षेत्र में फॉगिंग करेगा ताकि बीमारियों के प्रकोप को रोका जा सके।
स्थानीय निवासियों ने नहर की पुरानी और कमजोर स्थिति को इसका कारण बताया और प्रशासन से इसकी मरम्मत और रखरखाव की मांग की है। नहर टूटने के कारणों की जांच के लिए प्रशासन ने एक जांच समिति गठित की है।