फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Firozpur Agniveer dies of heart attack during training

पंजाब के अग्निवीर की मौत: अप्रैल में भर्ती हुआ था जश्नप्रीत, ट्रेनिंग के बाद आना था घर, गांव में मातम

Fri, 21 Nov 2025 04:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 21 Nov 2025 04:28 PM IST
सार

पंजाब के अग्निवीर सिपाही की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। फिरोजपुर का जश्नप्रीत इसी साल अप्रैल में सेना में भर्ती हुआ था। उसकी झारखंड में ट्रेनिंग चल रही थी। 

विज्ञापन
Firozpur Agniveer dies of heart attack during training
अग्निवीर जश्नप्रीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अग्निवीर सिपाही की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। फिरोजपुर के गांव लोहगढ़ के रहने वाले अग्निवीर सैनिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। मृतक सिपाही जश्नप्रीत सिंह की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जश्नप्रीत सिंह की ट्रेनिंग झारखंड में चल रही थी। शुक्रवार को उसका पार्थिव शरीर गांव लोहगढ़ पहुंचा। गांव के श्मशानघाट में सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


गांव लोहगढ़ निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई जश्नप्रीत सिंह की झारखंड में ट्रेनिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जश्नप्रीत सिंह इसी साल अप्रैल में सेना में भर्ती हुआ था। वह ट्रेनिंग के लिए झारखंड गया था। वहां पर उसकी दौड़ते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


कर्ण सिंह ने बताया कि कुछ दिनों बाद जश्नप्रीत को ट्रेनिंग खत्म होने वाली थी और वह छुट्टी पर घर आने वाला था। पांच साल पहले उनके पिता की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार की मांग है कि उनके छोटे बेटे को सेना में नौकरी दी जाए। गांव के श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ जश्नप्रीत का अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed