{"_id":"682ecfb4af82c8e51901db76","slug":"ferozepur-police-busts-drug-smuggling-module-and-arrests-three-persons-2025-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फिरोजपुर पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, 12 किलो हेरोइन और 25 लाख की ड्रग मनी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: फिरोजपुर पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, 12 किलो हेरोइन और 25 लाख की ड्रग मनी बरामद
Thu, 22 May 2025 12:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 May 2025 12:50 PM IST
सार
आरोपियों से 12.07 किलोग्राम हेरोइन और 25.12 लाख रुपये की ड्रग और हवाला मनी बरामद की गई है। सभी पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत थाना घल्ल खुर्द में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हेरोइन और ड्रग मनी
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर पुलिस ने एक ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 12.07 किलोग्राम हेरोइन और 25.12 लाख रुपये की ड्रग और हवाला मनी बरामद की गई है। सभी पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत थाना घल्ल खुर्द में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
In a major crackdown on narco-hawala nexus, @Ferozepurpolice busts a drug smuggling module and arrests three persons with the recovery of 12.07 Kg Heroin and ₹25.12 Lakhs in drug and hawala money.
विज्ञापन
An FIR under the NDPS Act is registered at PS Ghall Khurd.
Further investigation… pic.twitter.com/GjeI6kVJ6h — DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) May 22, 2025
विज्ञापन
फिरोजपुर डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल व एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले तस्कर कर्ण, रोहित और आकाशदीप को 2 किलो 70 ग्राम हेरोइन व 25 लाख 12000 रुपये की ड्रग्स मनी समेत पकड़ा था। आरोपियों का अदालत से दो दिन का रिमांड हासिल किया गया था।
पूछताछ के दौरान आरोपी कर्ण ने बताया कि उसने शहर की रिखी कॉलोनी में एक मकान किराये पर लिया हुआ है। इस मकान में उसने पाकिस्तान से मंगवाई हेरोइन की खेप छिपा कर रखी है । पुलिस ने बताई गई जगह पर दबिश देकर 10 किलो हेरोइन बरामद की है। डीआईजी ने कहा कि अभी और जांच पड़ताल की जा रही है। उक्त आरोपियों से और हेरोइन की खेप मिलने की उम्मीद है।
पूछताछ के दौरान आरोपी कर्ण ने बताया कि उसने शहर की रिखी कॉलोनी में एक मकान किराये पर लिया हुआ है। इस मकान में उसने पाकिस्तान से मंगवाई हेरोइन की खेप छिपा कर रखी है । पुलिस ने बताई गई जगह पर दबिश देकर 10 किलो हेरोइन बरामद की है। डीआईजी ने कहा कि अभी और जांच पड़ताल की जा रही है। उक्त आरोपियों से और हेरोइन की खेप मिलने की उम्मीद है।