{"_id":"673af072a3f43081350efda0","slug":"farmers-sitting-at-shambhu-border-will-march-towards-delhi-on-6-december-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर किसान आंदोलन: शंभू बाॅर्डर पर बैठे किसान करेंगे दिल्ली कूच, छह दिसंबर को पैदल आगे बढ़ेगा जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर किसान आंदोलन: शंभू बाॅर्डर पर बैठे किसान करेंगे दिल्ली कूच, छह दिसंबर को पैदल आगे बढ़ेगा जत्था
Mon, 18 Nov 2024 01:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:15 PM IST
सार
अपनी मांगों को लेकर पंजाब के किसान फरवरी में दिल्ली कूच के लिए निकले थे। हरियाणा में उन्हें रोक लिया गया था तब से किसान शंभू बाॅर्डर पर मोर्चा लगाए बैठे हैं। बाॅर्डर बंद होने का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
13 फरवरी से शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान सभी फसलों पर एमएसपी दिए जाने की मांग को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए किसान जत्थेबंदियों ने यह फैसला किया है कि 6 दिसंबर को शंभू बॉर्डर से किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 6 दिसंबर को शंभू बॉर्डर से किसान एकजुट होकर दिल्ली की ओर पैदल मार्च करेंगे।
पंधेर ने कहा कि वह इस बार पैदल ही दिल्ली की ओर कूच करेंगे। इस दौरान किसान ट्रैक्टर और ट्राली लेकर आगे नहीं बढ़ेंगे। पंधेर ने कहा कि इसको लेकर पंजाब हरियाणा और अन्य राज्यों के किसान संगठनों को दिल्ली कूच की कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी साझा कर दी गई है और जल्द ही किसान संगठन शंभू बॉर्डर पर एकजुट होंगे।