फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Farmers from Sangrur detained in Bathinda protesting against laying of sewerage in Ghasokhana

Punjab: बठिंडा में हिरासत में लिए गए संगरूर के किसान, घसोखाना में सीवरेज डालने का कर रहे थे विरोध

Tue, 03 Jun 2025 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 01:33 PM IST
सार

रण सिंह ने कहा कि वे सरकार द्वारा जबरदस्ती सीवरेज पाइप डालने के खिलाफ और जेल में बंद सैकड़ों किसानों की रिहाई के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। 

विज्ञापन
Farmers from Sangrur detained in Bathinda protesting against laying of sewerage in Ghasokhana
रण सिंह चट्ठा के साथ हिरासत में लिए किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा के घसोखाना गांव में सीवरेज लाइन बिछाने का विरोध कर रहे भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के जिला संगरूर के महासचिव रण सिंह चठ्ठा को साथियों सहित पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान रण सिंह और उनके साथियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


रण सिंह ने कहा कि वे सरकार द्वारा जबरदस्ती सीवरेज पाइप डालने के खिलाफ और जेल में बंद सैकड़ों किसानों की रिहाई के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान रण सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ने गांव के लोगों के समर्थन में पाइपलाइन का विरोध किया, लेकिन गूंगे और बेजुबान हुक्मरानों की आवाज सुनने के बजाय उन्होंने गांव के लोगों, किसान नेताओं और महिलाओं-बहनों पर अत्याचार शुरू कर दिए और उन्हें जेलों में बंद कर दिया, जहां काका सिंह कोटड़ा समेत दर्जनों किसानों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया और स्थिति गंभीर होती जा रही है। रण सिंह चट्ठा ने कहा कि अगर आमरण अनशन पर बैठे किसी भी किसान को कोई नुकसान होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर पंजाब सरकार और बठिंडा जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान का निशाना किसान नेता बन गए हैं और वह किसान नेताओं पर बेतुके आरोप लगाकर संघर्षों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे पंजाब के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसान करम सिंह नामोल, साधा सिंह नामोल, महिंदर सिंह नामोल, जरनैल सिंह शाहपुर कलां, सतनाम सिंह शाहपुर कलां, भान सिंह शाहपुर कलां, दर्शन सिंह छाजला, भोला सिंह चट्ठा, दर्शन सिंह छाजला, हरबाग सिंह खडियाल, दर्शन सिंह महिला, रुलदू सिंह खडियाल, जगराज सिंह महिला, नायब सिंह शाहपुर कलां को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed