फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Explosion in Singhewala firecracker factory Accused of providing gunpowder arrested

सिंघेवाला पटाखा फैक्टरी में विस्फोट: बारूद मुहैया करवाने का आरोपी गिरफ्तार, एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Wed, 04 Jun 2025 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 04 Jun 2025 03:36 PM IST
सार

मुक्तसर के एसएसपी डा.अखिल चौधरी ने कहा कि एसपी (डी) के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) घटना की जांच कर रहा है। अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विस्फोट स्थल से कुछ बरामदगी की गई है, लेकिन फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
Explosion in Singhewala firecracker factory Accused of providing gunpowder arrested
मुक्तसर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : संवाद

विस्तार

मुक्तसर के सिंघेवाला गांव में 30 मई को अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान हरियाणा के करनाल जिले के असंध निवासी प्रशांत गोयल के रूप में हुई है। उसने कथित तौर पर अवैध फैक्टरी को बारूद मुहैया कराया था। अदालत ने आज उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या चार हो गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई थी और करीब 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। पीड़ितों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश के मजदूर थे, जिनमें महिलाएं और नाबालिग शामिल थे। मामले के सिलसिले में शुरुआत में फैक्टरी मालिक तरसेम सिंह (आप कार्यकर्ता) और उसके बेटे नवराज सिंह, जो दोनों फतूहीवाला गांव के निवासी हैं, को गिरफ्तार किया गया था। बाद में लेबर ठेकेदार राज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों बुधवार तक पुलिस हिरासत में हैं। कुछ घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है। राज्य सरकार ने अभी तक इस दुखद घटना के सिलसिले में किसी भी अधिकारी की जिम्मेदारी तय नहीं की है। 
विज्ञापन


मुक्तसर के एसएसपी डा.अखिल चौधरी ने कहा कि एसपी (डी) के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) घटना की जांच कर रहा है। अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विस्फोट स्थल से कुछ बरामदगी की गई है, लेकिन फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। मुक्तसर के एडीसी गुरप्रीत सिंह थिंद ने बताया कि मामले में अभी तक किसी अधिकारी के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed