फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Employees Strike in punjab punbus punjab roadways

पंजाब में कर्मी हड़ताल पर: केंद्रीय ट्रेड यूनियन और मुलाजिम जत्थेबंदियों के आह्वान पर रोका काम

Wed, 09 Jul 2025 12:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 09 Jul 2025 12:28 PM IST
सार

बसों की हड़ताल के कारण आम जनता परेशान हुई। बरनाला डिपो में 95 बसें होने के बावजूद सिर्फ 15 बसें ही चल पाई हैं जिस कारण से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Employees Strike in punjab punbus punjab roadways
पंजाब में हड़ताल - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आज पूरे देश में कर्मचारियों की हड़ताल में पीआरटीसी पनबस यूनियन शामिल हुई। यूनियन के नेताओं ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार पर उनकी मांगें न मानने के आरोप लगाए। 
विज्ञापन


वहीं बसों की हड़ताल के कारण आम जनता परेशान हुई। बरनाला डिपो में 95 बसें होने के बावजूद सिर्फ 15 बसें ही चल पाई हैं जिस कारण से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट यूनियन के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आज पंजाब सरकार द्वारा उनकी मांगे न मानी गई तो कल यूनियन और किसान संगठनों द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री के घर का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


यूनियन के नेता बूटा सिंह, रणधीर सिंह और गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पिछले लंबे समय से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन पंजाब सरकार द्वारा उन्हें समय नहीं दिया जा रहा जिस कारण से वह पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज पूरे देश में ट्रेड यूनियन की हड़ताल की कॉल पर पीआरटीसी पनबस कॉन्ट्रैक्ट यूनियन द्वारा पंजाब के सभी 27 डिपो में हड़ताल की गई है। बरनाला में पीआरटीसी की करीब 95 बस चलती हैं जिनमें से आज सिर्फ 15 ही बसें चल रही है बाकी सभी खड़ी हैं उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार उन्हें बातचीत के लिए बुलाएगी तो हड़ताल के बीच ही बातचीत की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पंजाब सरकार द्वारा उनकी मांगे मानने संबंधी मीटिंग ना बुलाई गई तो कल पंजाब के सभी 27 डिपो के कच्चे कर्मचारियों और किसान यूनियन को साथ लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री के निवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed