{"_id":"69b29703f634da28a80265a3","slug":"elderly-woman-dies-in-sunam-bull-attack-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सांड के हमले में महिला की मौत, सींगों पर उठाकर जमीन पर पटका, घर के बाहर बैठी थी बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सांड के हमले में महिला की मौत, सींगों पर उठाकर जमीन पर पटका, घर के बाहर बैठी थी बुजुर्ग
Thu, 12 Mar 2026 04:06 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:06 PM IST
सार
पंजाब के सुनाम में लावारिस सांड के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घर के बाहर बैठी बुजुर्ग पर सांड ने अचानक हमला कर दिया। सांड ने महिला को सींगों पर उठाकर पटक दिया।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगरूर के सुनाम के मोर्चा मोहल्ले में आवारा पशुओं का आतंक एक बुजुर्ग महिला की जान पर भारी पड़ गया। बुधवार शाम एक लावारिस सांड ने घर के बाहर बैठी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मोर्चा मोहल्ले की रहने वाली कृष्णा देवी (80) अपने घर के बाहर बनी चौखट पर बैठी थीं। इसी दौरान गली से गुजर रहे एक लावारिस सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सांड ने बुजुर्ग महिला को अपने सींगों पर उठाकर बड़ी बेरहमी से जमीन पर पटक दिया। हमले में कृष्णा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर मोहल्ला निवासी और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए। हालांकि, चोटें इतनी गंभीर थीं कि उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद शहरवासियों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि लावारिस पशुओं की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। इसका पुख्ता समाधान होना चाहिए।