{"_id":"68e50915546facb07209a003","slug":"eight-year-old-boy-dies-of-electrocution-in-jalalabad-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: खेलते-खेलते चली गई आठ साल के मासूम की जान; गली में खेल रहा था करणवीर, गेंद लेने छत पर गया और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: खेलते-खेलते चली गई आठ साल के मासूम की जान; गली में खेल रहा था करणवीर, गेंद लेने छत पर गया और...
Tue, 07 Oct 2025 06:12 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 07 Oct 2025 06:12 PM IST
सार
गली में बच्चों के साथ खेल रहे आठ साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम करणवीर सिंह गेंद लेने घर की छत पर गया और बिजली की तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्चे की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के जलालाबाद में दुखद घटना हुई है। गांव गुमानी वाला खुह में गली में खेलते समय 8 वर्षीय करणवीर सिंह पुत्र नछत्तर सिंह निवासी गांव चक बलोचा (महालम) की बिजली के हाई वोल्टेज तारों के संपर्क में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे का मंगलवार को गांव के कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने साथियों के साथ गली में खेल रहा था। खेल के दौरान उसकी गेंद छत पर चली गई, जिसे वह उतारने के लिए छत पर गया। इसी दौरान वह एलटी (लो टेंशन) लाइन के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने ट्रांसफर से स्विच काटकर बच्चे के शव को नीचे उतारा। बच्चे को अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन गंभीर स्थिति के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
ग्राम पंचायत चक बलोचा के सरपंच मलकीत सिंह ने बताया कि घटना के बाद तुरंत बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पहले भी कई बार विभाग को लटकी हुई बिजली की तारों के बारे में अवगत कराया गया था।