फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Efforts to save land from river District administration reached village Nihale Wala in Ferozepur BSF

दरिया से जमीन बचाने की कवायद: फिरोजपुर के गांव निहाले वाला पहुंचा जिला प्रशासन, बीएसएफ ने भी संभाली कमान

Mon, 15 Sep 2025 08:47 AM IST
निवेदिता वर्मा अनिल कुमार, संवाद, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, संवाद, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 08:47 AM IST
सार

अमर उजाला में रविवार के संस्करण में दरिया से जमीन और गांव को बचाने की जद्दोजहद खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद जिला प्रशासन और बीएसएफ गांव निहाले वाला में बांध मजबूत करने पहुंची।

विज्ञापन
Efforts to save land from river District administration reached village Nihale Wala in Ferozepur BSF
बांध बनाने में जुटे ग्रामीण और बीएसएफ जवान - फोटो : संवाद

विस्तार

बाढ़ थम गई है, लेकिन सतलुज दरिया गुस्से में है। दरिया अभी भी ग्रामीणों की जमीनें लील रहा है। इस बर्बादी को रोकने के लिए बीएसएफ महिला प्रहरी और जवानों ने अपने हाथ में कमान लेकर बांध मजबूती का काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


अमर उजाला में रविवार के संस्करण में दरिया से जमीन और गांव को बचाने की जद्दोजहद खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद जिला प्रशासन और बीएसएफ गांव निहाले वाला में बांध मजबूत करने पहुंची। 
विज्ञापन





ग्रामीण प्रवीण धवन व सरपंच बोहड़ सिंह ने बताया कि गांव निहाले वाला में बांध की मरम्मत के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। गांव में सतलुज दरिया का पानी गांव की मिट्टी को काटकर अपने में समा रहा था। गांव की लगभग 40 एकड़ जमीन दरिया में समा चुकी है। दरिया गांव तक पहुंचने लगा था। गांव के लोगों ने बांध की मजबूती के लिए जिला प्रशासन से मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जिला प्रशासन और बीएसएफ के जवान गांव में पहुंचे और वहां पर मिट्टी के बैग भर कर बांध पर लगाने लगे। सतलुज में नोचें बनाई जा रही है ताकि पानी खेत की मिट्टी को काटकर अपने में ना मिला सके। उन्होंने बताया कि रविवार भी दरिया गांव निहाले वाला की एक एकड़ जमीन निगल गया है। बीएसएफ की महिला प्रहरी भी मिट्टी के भरे बैग दरिया के किनारे लगा बांध मजबूती में अपना योगदान दे रही हैं। सरपंच ने कहा कि ये सरहद पर बंदूक लेकर देश की रक्षा करने के साथ सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों की मदद भी कर रहे हैं। आज लगभग सात गांवों की संगत भी बांध मजबूती में सहयोग देने पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed