{"_id":"6731d021aa8b09a9a80a6e51","slug":"dera-mukhi-gurmeet-ram-rahim-petition-punjab-haryana-hc-settled-sacrilege-case-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"High Court: डेरा मुखी राम रहीम की याचिका का निपटारा, बेअदबी मामले की जांच CBI से कराने की थी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
High Court: डेरा मुखी राम रहीम की याचिका का निपटारा, बेअदबी मामले की जांच CBI से कराने की थी मांग
Mon, 11 Nov 2024 03:06 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:06 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने 18 अक्तूबर को डेरा मुखी के खिलाफ के केस चलाने पर लगी रोक के आदेशों पर ही रोक लगा दी थी और डेरा मुखी के खिलाफ केस चलाने की हरी झंडी दी थी।
विज्ञापन
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने सोमवार को डेरा मुखी राम रहीम की एक याचिका का निपटारा किया है। याचिका बेअदबी मामले से जुड़ी थी। याचिका में डेरा मुखी राम रहीम ने बेअदबी मामले में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर की जांच सीबीआई से करने की मांग की थी।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इन मामलों में डेरा मुखी के खिलाफ केस चलाए जाने पर हाई कोर्ट की तरफ से लगाई रोक को पिछले महीने हटा लिया था। अब हाईकोर्ट ने कहा कि यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है विचाराधीन, इसलिए इस पर हाईकोर्ट में सुनवाई की कोई जरूरत नहीं। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने इस याचिका का निपटारा किया है।
बता दें कि डेरा मुखी राम रहीम ने अपने खिलाफ बेअदबी मामले में दर्ज तीनों एफआईआर की जांच पंजाब पुलिस की एसआईटी के बजाय सीबीआई से जांच करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
इसी साल अप्रैल में हाइकोर्ट की सिंगल बेंच ने डेरा मुखी की इस याचिका को डबल बेंच में सुनवाई के लिए भेज दिया था और साथ ही इस मामले में डेरा मुखी के खिलाफ चल रहे केस की सुनवाई पर रोक लगा दी थी।
सिंगल बेंच के इस फैसले के खिलाफ पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की थी। डेरा मुखी के खिलाफ केस चलाने पर लगी रोक को हटाने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने 18 अक्तूबर को डेरा मुखी के खिलाफ के केस चलाने पर लगी रोक के आदेशों पर ही रोक लगा दी थी और डेरा मुखी के खिलाफ केस चलाने की हरी झंडी दी थी।