फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Death anniversary of Sant Harchand Singh Longowal various political parties gather

हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी: विभिन्न दलों के समागम, अरोड़ा बोले- लोंगोवाल ने पंजाब की शांति के लिए दी कुर्बानी

Wed, 20 Aug 2025 04:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 20 Aug 2025 04:01 PM IST
सार

पंजाब के संगरूर के सुनाम में बुधवार को संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी समारोह आयोजित किया जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों की तरफ से संत हरचंद सिंह लोंगोवाल को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Death anniversary of Sant Harchand Singh Longowal various political parties gather
संत हरचंद सिंह लोंगोवाल को श्रद्धांजलि भेंट करते नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के संगरूर के सुनाम में बुधवार को संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी समारोह आयोजित किया जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों की तरफ से संत हरचंद सिंह लोंगोवाल को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। नया अकाली दल की तरफ से लोंगोवाल की अनाज मंडी में शहीदी समारोह किया जा रहा है। समारोह में पूर्व वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा और गोबिंद सिंह लोंगोवाल पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


वहीं पंजाब सरकार की ओर से रक्तदान कैंप लगाया गया है, जिसमें कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शामिल हुए हैं। शिरोमणि अकाली दल की तरफ से शहीद भाई मनी सिंह कॉलेज में शहादत समारोह किया जा रहा है। डॉ. दलजीत सिंह चीमा विशेष रूप से समारोह में पहुंचे हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना ने अलग से संत हरचंद सिंह लोंगोवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विज्ञापन

Death anniversary of Sant Harchand Singh Longowal various political parties gather
लोंगोवाल को श्रद्धांजलि देते अमन अरोड़ा। - फोटो : संवाद
कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि संत हरचंद सिंह लोंगोवाल ने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर पंजाब की अमन-शांति और एकता के लिए कार्य किया। राज्य की जनता उनकी कुर्बानी को हमेशा इसी तरह नमन करती रहेगी। शहीद संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की 40वीं बरसी के अवसर पर स्थानीय अनाज मंडी में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा संगरूर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर को संबोधित कर रहे थे। अरोड़ा ने खुद भी रक्तदान किया। उन्होंने करीब पौने तीन करोड़ की लागत की विकास योजनाओं का शुभारंभ किया। 

अरोड़ा ने कहा कि संत लोंगोवाल का जीवन हर अमन-पसंद व्यक्ति के लिए प्रेरणा स्रोत है। वह किसी एक पार्टी या धड़े के नेता नहीं थे, बल्कि संपूर्ण जनसमुदाय के मार्गदर्शक थे। उन्होंने दुख प्रकट किया कि आज भी कुछ राजनीतिक पार्टियां जो स्वयं को पंथक कहती हैं, संत हरचंद सिंह लोंगोवाल के नाम पर  राजनीति कर रही हैं।

Death anniversary of Sant Harchand Singh Longowal various political parties gather
लोगोंवाल को श्रद्धांजलि देते सुखबीर बादल। - फोटो : संवाद

नए अकाली दल को केंद्र से मिल रही आक्सीजन: बादल 
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि नए अकाली दल को केंद्र से आक्सीजन मिल रही है। इनका उद्देश्य तो शिअद को कमजोर करना है। संत लोंगोवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल से जाने वाले नेताओं ने न तो खुद काम किया है और न ही किसी को काम करने दिया है। नया अकाली दल बनाने वाले नेता उनपर भाजपा से समझौता करने का दबाव बना रहे थे। लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया था। पंजाब के हित की रक्षा केवल अकाली दल ने की है। आने वाले समय में दलित छात्रों के लिए पूरी शिक्षा फ्री करेंगे, बेटियों के लिए योजनाएं चलाएंगे। आप सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के नेता ही सरकार को चला रहे हैं। पंजाब के सभी अहम जिम्मेदारियां दिल्ली, यूपी के लोगों के पास हैं। अरविंद केजरीवाल के रहने के लिए मोहाली में 30 से 40 करोड़ खर्च कर बंगला तैयार किया है। पंजाब के लूटने का सिलसिला जल्द खत्म होगा और पंजाबी अपने एक एक पैसे का हिसाब लेंगे। श्रद्धांजली समारोह को दलजीत सिंह चीमा, महेशइंदर ग्रेवाल, परमजीत सिंह सरना, विन्नरजीत सिंह गोल्डी आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed