{"_id":"6a3007496f40b8c8a801e311","slug":"dead-body-of-missing-police-constable-found-on-the-fifth-day-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लापता पुलिस जवान का पांचवें दिन मिला शव, परिजनों का आरोप; युवराज की हुई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: लापता पुलिस जवान का पांचवें दिन मिला शव, परिजनों का आरोप; युवराज की हुई हत्या
Mon, 15 Jun 2026 07:38 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 15 Jun 2026 07:38 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि युवराज की हत्या हुई है। वहीं, पुलिस इसे सुसाइड बता रही है। इसी को लेकर परिजन अस्पताल में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
लापता पुलिस जवान युवराज का पांचवें दिन मिला शव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पंजाब पुलिस के कांस्टेबल युवराज का पांचवें दिन शव मिला है। जवान का शव माजरा के पास नहर से मिला है। परिजनों ने सिविल अस्पताल पठानकोट के बाहर सोमवार देर शाम को पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है। युवराज बीते गुरुवार को अपने घर इंद्रा कॉलोनी पठानकोट से निकला था। शनिवार को पठानकोट के धीरा क्षेत्र में नहर किनारे उसकी थार गाड़ी खड़ी मिली। उसी समय से एनडीआरएफ, गोताखोर और पंजाब पुलिस युवराज की तलाश में लगी हुई थी।
विज्ञापन
अस्पताल में धरने पर बैठे लोग
बारिश में सड़क पर धरना लगाकर बैठे मृतक युवराज की मां पूजा और अन्य परिवार के सदस्यों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में सुसाइड के तहत कार्रवाई की जबकि उन्हें हत्या का संदेह है। परिवार का आरोप है कि युवराज की प्रेमिका और उसके परिवार के सदस्यों से पुलिस पूछताछ करे तभी युवक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को होगा शव का पोस्टमार्टम
धरने का पता चलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और मामले को शांत करवाने की प्रयास किया। बता दें कि युवराज के पिता भी पंजाब पुलिस में थे। उनकी मौत 4 साल पहले हुई। जिसके बाद युवराज को दो साल पहले 2024 में पिता की जगह पंजाब पुलिस में नौकरी मिल गई। युवराज गुरदासपुर में ड्यूटी पर कार्यरत था। हालांकि युवराज के परिवार के सदस्यों का कहना है कि जब तक पुलिस लड़की और उसके परिवार पर कोई कार्रवाई नहीं करती तब तक युवक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। हालांकि मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन