फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Younger brother crushed ASI of Punjab Police with tractor in Barnala

रिश्तों का कत्ल: पंजाब पुलिस के एएसआई को सगे भाई ने उतारा मौत के घाट, ट्रैक्टर से कुचला, ऐसी क्या थी दुश्मनी?

Mon, 11 Aug 2025 05:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 11 Aug 2025 05:44 PM IST
सार

पंजाब के बरनाला में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां छोटे भाई ने बड़े भाई पंजाब पुलिस के एएसआई को ट्रैक्टर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
Younger brother crushed  ASI of Punjab Police with tractor in Barnala
विलाप करती मृतक की पत्नी और मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बरनाला में रिश्तों का कत्ल हुआ है। क्योंकि यहां एक भाई ने सगे भाई की हत्या कर दी। हत्या की वजह जमीनी विवाद रहा। इसी विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। छोटे भाई के सिर पर ऐसा खून सवार था कि उसने बड़े भाई पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और बुरी तरह से कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


बरनाला के गांव कालेके में जमीन के बंटावरे को लेकर भाई ने भाई की हत्या कर रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। संपत्ति और जमीन के बंटवारे का लालच खून के रिश्तों पर इस कदर भारी पड़ की एक भाई ने अपने सगे भाई की निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह के तौर पर हुई है। मृतक जोगिंदर सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई था और मलेरकोटला में तैनात था। वहीं आरोपी छोटा भाई सुखदेव सिंह है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार रात सुखदेव सिंह ने अपने बड़े भाई जोगिंदर सिंह की उसके उपर ट्रैक्टर चढ़ा कर हत्या कर दी और फरार हो गया। लोगों ने बताया कि आरोपी सुखदेव सिंह गांव भैणी जस्सा रोड पर अपने खेत से ट्रैक्टर पर सवार होकर घर आ रहा था। उसके साथ उसका बेटा भी था। उसी दौरान एएसआई जोगिंदर सिंह गांव कालेके में बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। गांव कालेके से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर भैणी जसा गांव लिंक रोड पर उसने जोगिंदर सिंह को ट्रैक्टर से टक्कर मार कर उसे बुरी तरीके से कुचल दिया, जिससे जोगिंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सतवीर सिंह बैंस ने बताया कि मृतक की पत्नी वीरपाल कौर के बयानों के आधार पर सुखदेव सिंह और उसके बेटे के खिलाफ धनौला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Punjab: तो क्या अंधेरे में डूब जाएगा लुधियाना? बिजली जाने पर ठीक नहीं करेंगे कर्मचारी, तीन दिन तक ब्लैकआउट का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed