{"_id":"68883a95f9f6777ce4024f2d","slug":"woman-fell-from-third-floor-of-guest-house-in-raikot-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल से गिरी महिला: पुरुष मित्र के साथ आई थी, डेढ़ घंटे बाद हादसा; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल से गिरी महिला: पुरुष मित्र के साथ आई थी, डेढ़ घंटे बाद हादसा; पुलिस जांच में जुटी
Tue, 29 Jul 2025 08:36 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 29 Jul 2025 08:36 AM IST
सार
महिला ने रविवार रात 11 बजे अपने पुरुष मित्र के साथ कमरा किराये पर लिया था। डेढ़ घंटे बाद महिला तीसरी मंजिल से गिर गई।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायकोट के फ्रेंड्स गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल से गिरने से महिला की रीढ़ की हड्डी टूट गई। महिला ने अपने पुरुष मित्र के साथ होटल में कमरा किराये पर लिया था। अब पुरुष मित्र ने उसे धक्का दिया या उसने आत्महत्या की कोशिश की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
गेस्ट हाउस के मालिक चमकौर सिंह ने बताया कि महिला अपने पुरुष मित्र के साथ रात साढ़े 11 बजे गेस्ट हाउस पहुंची थी। करीब डेढ़ घंटे बाद महिला तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। उसका पुरुष मित्र उसे बाइक पर रायकोट के सिमरत अस्पताल ले गया। अस्पताल के प्रबंधक शमशाद अली ने बताया कि महिला की रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर पाया गया, जिसे तुरंत सर्जरी की जरूरत थी। इसके बाद पुरुष मित्र महिला को लुधियाना के अस्पताल ले गया।
यह भी पढ़ें: तलाक के सात माह बाद दहेज उत्पीड़न का केस: हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा-ये सीधे तौर पर कानून का दुरुपयोग
विज्ञापन
थाना सिटी रायकोट के प्रभारी अमरजीत सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में आते ही गेस्ट हाउस मालिक चमकौर सिंह से पूछताछ की गई है। महिला के बयान अभी नहीं लिए जा सके हैं और रुपिंदर सिंह भी फरार है। महिला और उनके परिजनों के बयान के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गेस्ट हाउस के कागजात भी जांचे जा रहे हैं।