{"_id":"683995de78cd0119a402acae","slug":"wife-went-australia-cheated-husband-kill-him-self-in-bathinda-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवफा पत्नी: घर-जेवर बेच लाखों रुपये खर्च कर पत्नी को भेजा विदेश, ऑस्ट्रेलिया पहुंचते दिया धोखा, पति ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेवफा पत्नी: घर-जेवर बेच लाखों रुपये खर्च कर पत्नी को भेजा विदेश, ऑस्ट्रेलिया पहुंचते दिया धोखा, पति ने दी जान
Fri, 30 May 2025 04:56 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 30 May 2025 04:56 PM IST
सार
पति ने पत्नी को विदेश भेजने के लिए घर और जेवर तक बेच दिए। पत्नी ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही अपना असली रंग दिखाया। महिला ने पति को धोखा दे दिया। आहत होकर पति ने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
as crime
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक व्यक्ति ने धोखेबाज पत्नी की बेवफाई से आहत होकर मौत को गले लगा लिया। पत्नी ने पति को ऐसा धोखा दिया कि पति सहन नहीं कर पाया और घर पर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
बठिंडा के शक्ति विहार कॉलोनी में स्थित घर के अंदर एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवन लीला खत्म कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीमें और समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर यादविंदर कंग मौके पर पहुंचे। मृतक युवक की पहचान 32 वर्षीय रवनीत सिंह पुत्र अमर सिंह के तौर पर हुई।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि वर्ष 2018 में रवनीत की शादी हुई थी। उसने घर और सोने के आभूषण बेच कर अपनी पत्नी को ऑस्ट्रेलिया भेज दिया था। रवनीत की पत्नी ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर रवनीत को भी वहां अपने पास बुलाने का वायदा किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद रवनीत की पत्नी ने उसे सारे रिश्ते तोड़ दिए और बात करना भी बंद कर दिया। इसके बाद से रवनीत दिमागी तौर पर परेशान रहने लगा।
विज्ञापन
बीती वीरवार देर रात को रवनीत सिंह घर पर था। वह अपने कमरे में था और उसने कमरा अंदर से बंद कर उसने पंखे के साथ फंदा लगा लिया। परिवार के सदस्यों को लगा कि रवनीत कमरा बंद करके आराम कर रहा है, लेकिन जब शुक्रवार सुबह तक काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो रवनीत के भाइयों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि रवनीत फंदे से झूल रहा था।
पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई और फॉरेंसिक जांच के बाद शव को संस्था के सहयोग से पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया है। मामले में अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना थर्मल पुलिस ने मृतक के पिता अमर सिंह के बयानों पर पत्नी सहित दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।