फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Wife along with her lover killed her husband

Punjab: गैर मर्द के साथ प्रेम प्रसंग, दो बच्चों की मां ने करवाई पति की हत्या... फूट-फूट कर रोई, फिर खुली पोल

Fri, 13 Jun 2025 06:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 13 Jun 2025 06:07 PM IST
सार

पंजाब के अबोहर में चौंकाने वाले घटना सामने आई है। यहां दो बच्चों की मां ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Wife along with her lover killed her husband
रोने का ढोंग करती मृतक की पत्नी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अबोहर में एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। व्यक्ति का शव गुरु कृपा आश्रम के सामने मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों की मदद से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान अबोहर की जम्मू बस्ती निवासी कुलदीप सिंह (35) के तौर पर हुई है। कुलदीप के परिजनों ने उसकी हत्या का शक जताया था। पुलिस की जांच में जो सच्चाई सामने आई उससे हर कोई हैरान रह गया। कुलदीप की हत्या की गई है और हत्या करवाने वाली उसकी पत्नी ही है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि कुलदीप की पत्नी शिमला रानी ने ही अपने दो साथियों राम कुमार और रिंकू की मदद से पति की हत्या को अंजाम दिया है। आरोपी महिला शिमला रानी का राम कुमार के साथ प्रेम प्रसंग है।

विज्ञापन


इससे पहले जब पति का शव मिला तो उसकी पत्नी शिमला रानी लोगों के सामने फूट-फूट कर रो रही थी। आरोपी महिला शिमला रानी ने जानबूझ कर ऐसा ड्रामा किया कि किसी को उसपर शक न हो। लेकिन पुलिस जांच में आरोपी पत्नी की सच्चाई सामने आ गया। दरअसल कुलदीप की पत्नी शिमला रानी का दूसरे मर्द के साथ प्रेम संबंध था। इसके चलते उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या करवा दी। शिमला रानी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति कुलदीप की हत्या करवा दी। मृतक कुलदीप के दो छोटे बच्चे हैं।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह लक्कड़ की ढुलाई आदि का काम करता था। उसके परिजनों के अनुसार वीरवार रात करीब 9 बजे कुलदीप को किसी ने फोन किया तो वह थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से चला गया, लेकिन पूरी रात वापस घर नहीं लौटा। सुबह उसकी लाश सीड फार्म रोड पर गुरु कृपा आश्रम के सामने छप्पड़ के किनारे मिली। कुलदीप सिंह के नाक से खून बह रहा था और शरीर पर भी चोटों के निशान थे, जिसके आधार पर परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का संदेह जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए और परिवार के बयानों के बाद पता लगाया कि कुलदीप की हत्या के पीछे उसकी पत्नी का ही हाथ था। उसने अपने प्रेमी व एक अन्य सहयोगी से इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सुबह शव मिलने पर पत्नी ही सबसे अधिक फूट फूट कर विलाप कर रही थी। सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला शिमला रानी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed