फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Vigilance caught dismissed policeman Amandeep Kaur in more assets than her income

फिर चर्चा में थार वाली बीबी: अब विजिलेंस ने पकड़ा, बर्खास्त पुलिसकर्मी अमनदीप काैर के पास आय से अधिक संपत्ति

Mon, 26 May 2025 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 May 2025 02:31 PM IST
सार

अप्रैल में पंजाब पुलिस की महिला कर्मी अमनदीप कौर को 17 ग्राम से अधिक नशे के साथ एएनटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे नौकरी से बरखास्त कर दिया गया था। करीब बीस दिन पहले ही वह इस मामले में अदालत से जमानत लेकर जेल से बाहर आई थी। 

विज्ञापन
Vigilance caught dismissed policeman Amandeep Kaur in more assets than her income
आरोपी महिला पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

एएनटीएफ द्वारा 17 ग्राम से अधिक नशे के साथ पकड़ी गई पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कर्मी अमनदीप काैर को सोमवार को विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में गिरफतार किया है। गिरफ्तारी के समय अमनदीप के साथ एक पंजाबी महिला गायक बताई जा रही थी। विजिलेंस ने अमनदीप काैर की आय एवं खर्च के बारे में पिछले छह वर्ष से अधिक समय की जांच के बाद ही केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


अप्रैल में पंजाब पुलिस की महिला कर्मी अमनदीप कौर को 17 ग्राम से अधिक नशे के साथ एएनटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे नौकरी से बरखास्त कर दिया गया था। करीब बीस दिन पहले ही वह इस मामले में अदालत से जमानत लेकर जेल से बाहर आई थी। 
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई थी जांच

विजिलेंस से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि जब अमनदीप कौर नशे के साथ पकड़ी गई थी, तभी विजिलेंस की ओर से उसकी आय एवं खर्च संबंधी जांच शुरू कर दी गई थी। सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस ने एक अप्रैल 2018 से लेकर 31 मार्च 2025 तक अमनदीप की आय एवं उसके खर्च संबंधी गहराई से जांच की तो पाया कि उसने अपनी आय से 31 लाख रुपये अधिक खर्च किए हैं। 

सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस ने उसके खिलाफ थाना विजिलेंस में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि उसे सोमवार शाम तक अदालत में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी के समय अमनदीप के साथ थी एक पंजाबी महिला गायक 

सूत्रों के अनुसार जब अमनदीप कौर सोमवार को गांव बादल एरिया में थी, तभी विजिलेंस की एक टीम अमनदीप को गिरफ्तार करने पहुंची। जब उसे गिरफ्तार किया गया तो उस समय उसके साथ एक पंजाबी महिला गायक थी। यह पंजाबी महिला गायक सिद्धू मूसेवाला के सबसे नजदीकियों में थी।

अमनदीप को मिला था इंस्टा क्वीन का नाम 

जब महिला पुलिस कर्मी अमनदीप कौर को नशे के साथ गिरफ्तार किया गया था तो लोगों ने सोशल मीडिया पर उसके सभी वीडियो को शेयर करना शुरू कर दिया था। लोगों ने उसे इंस्टा क्वीन का नाम दे दिया था। उस समय अमनदीप के इंस्टाग्राम पर फाॅलोअर्स की संख्या अचानक बढ़ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed