{"_id":"6835363d83700814940f1cbc","slug":"two-robbers-injured-in-encounter-with-police-near-dhilwan-in-kapurthala-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Encounter in Kapurthala: ढिलवां में पुलिस और दो लुटेरों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Encounter in Kapurthala: ढिलवां में पुलिस और दो लुटेरों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों घायल
Tue, 27 May 2025 09:22 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 27 May 2025 09:22 AM IST
सार
गांव लटियावाल वासी दो बदमाश हाकम सिंह और जोगा सिंह के बारे में सूचना मिली थी कि वह ढिलवां क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। इसे लेकर पुलिस टीम तैनात की गई। सुबह ढिलवा मंड में दो बाइक सवारों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिए।
विज्ञापन
कपूरथला में मुठभेड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
कपूरथला के क्षेत्र ढिलवां में मंगलवार सुबह पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश गोली लगने से गंभीर घायल हुए हैं। जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। इन बदमाशों से 2 पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद हुए हैं। इसकी पुष्टि एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह बदमाश सुल्तानपुर के गांव लटियावाल के रहने वाले हैं और लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं।
एसएसपी ने बताया कि गांव लटियावाल वासी दो बदमाश हाकम सिंह और जोगा सिंह के बारे में सूचना मिली थी कि वह ढिलवां क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। इसे लेकर पुलिस टीम तैनात की गई। सुबह ढिलवा मंड में दो बाइक सवारों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिए। पुलिस ने मुकाबला करते हुए उन्हें काबू कर लिया। दोनों गोली लगने से घायल हुए हैं जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में करवाया गया है।
एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि आरोपियों से दो पिस्तौल, तीन कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। इनपर पहले भी कई लूट और छीनाझपटी के मामले दर्ज हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन