{"_id":"69a6abf258be6c64f4076981","slug":"two-bathinda-girls-arrested-with-10-kg-of-poppy-husk-in-muktsar-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: रमनदीप कौर और वीरपाल कौर का कारनामा, पुलिस को देख भागने लगीं, तलाशी लेने पर सन्न रह गए मुलाजिम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: रमनदीप कौर और वीरपाल कौर का कारनामा, पुलिस को देख भागने लगीं, तलाशी लेने पर सन्न रह गए मुलाजिम
Tue, 03 Mar 2026 03:26 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:26 PM IST
सार
पंजाब के बठिंडा की दो युवतियां रमनदीप कौर और वीरपाल कौर को मुक्तसर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवतियां का काला कारनामा जान पुलिस मुलाजिम भी हैरान रह गए। क्योंकि दोनों को पुलिस ने नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
विस्तार
मुक्तसर के थाना लंबी पुलिस ने दो युवतियों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी युवतियों को पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा है। तलाशी लेने पर आरोपी युवतियों से 10 किलो चूरा-पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दोनों युवतियां बठिंडा की रहने वाली हैं, जिनकी पहचान रमनदीप कौर पुत्री रेशम सिंह वासी गांव जीवन सिंह वाला और वीरपाल कौर पुत्री करनैल सिंह वासी गांव बंगीकलां (बठिंडा) की रहने वाली है।
विज्ञापन
हवलदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। लिंक रोड वड़िंग खेड़ा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सामने से दो युवतियां हाथ में बैग पकड़े आती दिखाई दी। दोनों पुलिस को देखकर घबरा गई और पीछे की ओर वापिस भागने लगी। पुलिस ने जब उन्हें संदेह के आधार पर रोककर उनके बैग की तलाशी ली। बैग से 10 किलो चूरा-पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने उनसे चूरा-पोस्त को लेकर पूछताछ की तो वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाईं। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार युवतियां नशे की खेप कहां से लेकर आई थी और किसे सप्लाई की जानी थी। वहीं क्या ये युवतियां किसी गिरोह से जुड़ी हैं या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन