फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two accused in Bathinda youth murder case arrested from Delhi

Punjab: दिल्ली पहुंची बठिंडा पुलिस, युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

Sun, 16 Nov 2025 02:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Nov 2025 02:12 PM IST
सार

युवक की हत्या मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए बठिंडा पुलिस दिल्ली पहुंची और वहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल पांच आरोपी हैं जिनमें से तीन अभी फरार हैं। 

विज्ञापन
Two accused in Bathinda youth murder case arrested from Delhi
Arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बठिंडा की स्थानीय धोबियाना बस्ती में बीते बुधवार रात रंजिश में दो सगे भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला हुआ था। इस हमले में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक जतिंदर कुमार (26) की हत्या मामले में बठिंडा पुलिस दिल्ली पहुंची और वहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

आरोपियों की पहचान गुरमन और नूरदीप के तौर पर हुई है। इसकी पुष्टि थाना सिविल लाइन के एसएचओ हरजोत सिंह ने की है। इस मामले में विस्की, गुरमन, सुखप्रीत, प्रिंस और नूरदीप के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार कच्चा धोबियाना बस्ती का रहने वाला जतिंदर कुमार अपने छोटे भाई धर्मेंद्र के साथ बुधवार रात घर वापस लौट रहा था। इस दौरान धोबियाना बस्ती निवासी आरोपी युवक विस्की, गुरमन, सुखप्रीत, प्रिंस और नूर के अलावा तीन-चार अज्ञात युवकों ने मिलकर दोनों भाइयों को बीच रास्ते में घेर लिया और दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में जतिंदर और धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया। जहां पर जतिंदर की मौत हो गई, जबकि उसके छोटे भाई धर्मेद्र की गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हमलावरों ने दोनों भाइयों को बुरी तरह से काटा था। बताया जा रहा है कि मृतक युवक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था, जबकि छोटा भाई रेहड़ी लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दीपावली की रात को जतिंदर के छोटे धर्मेंद्र की बस्ती के रहने वाले उक्त आरोपी युवकों के साथ पटाखे चलाने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश में आरोपियों ने दोनों भाइयों को घेरकर उनपर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।


थाना सिविल लाइन पुलिस के इंस्पेक्टर हरजोत सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त हत्या मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अब दो आरोपियों गुरमन और नूरदीप को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed