फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Three youths from Punjab going to Australia via Donkey Route held hostage in Iran

अमृतपाल किडनैप: डंकी रूट से ऑस्ट्रेलिया जा रहा था पंजाब का युवक, ईरान में बनाया बंधक, परिवार से मांगे एक करोड़

Wed, 28 May 2025 08:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 28 May 2025 08:44 PM IST
सार

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए सैकड़ों पंजाबियों के बाद भी युवाओं में विदेश जाने का क्रेज कम नहीं हुआ है। अभी भी लोग अपने बच्चों को डंकी रूट से विदेश भेज रहे हैं। डंकी रूट से ऑस्ट्रेलिया जा रहा होशियारपुर का युवक ईरान में किडनैप हो गया है। 

विज्ञापन
Three youths from Punjab going to Australia via Donkey Route held hostage in Iran
जानकारी देते युवक अमृतपाल सिंह के परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाबियों में विदेश जाने की चाह अभी भी खत्म नहीं हुई है। भले कि अवैध तरीके से अमेरिका गए प्रवासियों को ट्रंप सरकार डिपोर्ट कर वापस भेज रही है। इसी साल फरवरी में सैकड़ों पंजाबी युवाओं को यूएस से डिपोर्ट कर वापस भेजा भी जा चुका है। बावजूद विदेश जाने के लिए पंजाब के युवा अभी भी जालसाज ट्रैवल एजेंटों के झांसे में आकर व लाखों रुपये खर्च कर डॉलर कमाने की चाह में खुद को मुसिबतों में डाल रहे हैं। 

विज्ञापन


पंजाब से विदेश जाने के लिए डंकी रूट का चलन अभी भी जारी है। एजेंटों के चंगुल में फंसने के बाद डंकी लगा कर ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए निकले होशियारपुर के गांव भागोवाल के एक युवक के लिए डंकी भारी पड़ गई। परिवार के अनुसार धूरी और नवांशहर के रहने वाले 2 अन्य युवकों के साथ उनका बेटा अमृतपाल सिंह (23) को ऑस्ट्रेलिया जाते समय ईरानी डंकरों ने बंधक बना लिया। परिवार को बेटे के बारे में पता चला तो उनकी परेशानी बढ़ गई। डंकरों ने युवकों को छोड़ने के लिए एक करोड़ रुपये की मांग की है। 
विज्ञापन


परिवार के पास नहीं इतनी बड़ी रकम
ईरान में बंधक बनाए गए युवक अमृतपाल सिंह के पिता जोगिंदर सिंह, माता गुरदीप कौर और मामा गुरदेव सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह को छुड़वाने के लिए परिवार के पास इतनी बड़ी रकम नहीं हैं। जब उन्होंने अपहरणकर्ताओं से बेटे को छोड़ने के लिए कम रुपयों की बात की तो अपहरणकर्ता प्रति युवक 18 लाख रुपये लेने पर राजी हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


54 लाख रुपये मांग रहे ईरानी डंकर
परिवार वालों ने बताया कि उनका बेटा अमृतपाल सिंह पिछले महीने होशियारपुर के एजेंटों के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान ईरान पहुंचते ही अमृतपाल सिंह और उसके 2 अन्य साथियों को बंधक बना लिया गया। लड़कों को छोड़ने के लिए ईरानी डंकरों ने पहले पीड़ित परिवारों से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। जब परिवार वालों ने इतनी राशि देने में असमर्थता जताई तो वह उनसे 54 लाख रुपये की मांग करने लगे। 

एजेटों को दिए थे 18 लाख रुपये
परिवार ने बेटे अमृतपाल सिंह ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए होशियारपुर के एजेंटों को कर्ज लेकर पहले 18 लाख रुपये दे दिए थे। अब जब डंकरों ने फिरौती मांगी है तो वे यह रकम देने में असमर्थ हैं। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को डंकरों से छुड़वाकर वापस लाया जाए। 


ट्रैवल एजेंटों को ढूंढ रही पुलिस
थाना मॉडल टाउन होशियारपुर के एसएचओ गुरसाहिब सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर कथित आरोपी एजेंट धीरज, कमल अटवाल और एक युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढें: पंजाब से सटे हिमाचल में मिला रॉकेट लांचर: फटते ही गूंज उठा पूरा इलाका, धमाके की आवाज से सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed