फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Mortar bomb found in Pathankot Army disposed it

पंजाब से सटे हिमाचल में मिला रॉकेट लांचर: फटते ही गूंज उठा पूरा इलाका, धमाके की आवाज से सहमे लोग

Wed, 28 May 2025 07:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 28 May 2025 07:45 PM IST
सार

पठानकोट में रॉकेट लांचर मिला है। बम के फटते ही पूरा इलाका धमाके की आवाज से गूंज उठा। ब्लास्ट की आवाज से लोग भी सहम गए। 

विज्ञापन
Mortar bomb found in Pathankot Army disposed it
बम ब्लास्ट। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के पठानकोट के साथ लगते हिमाचल प्रदेश में रॉकेट लांचर मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही बम फटा तो पूरा इलाका गूंज उठा। धमाके की आवाज से आसपास के लोग भी सहम गए। हालांकि बम को फटने से पहले ही सेना ने कब्जे में लेकर सुरक्षित जगह ले जाकर इसे ब्लास्ट किया। इस वजह से किसी तरह को कोई नुकसान नहीं हुआ।  

विज्ञापन


पठानकोट के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के गांव सनौर सड़क किनारे राहगीर को एक मोर्टार बम झाड़ियों में फंसा दिखाई दिया। इसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस थाना इंदौरा में दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व डीएसपी संजीव कुमार यादव को दी।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों को दूर हटाया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सेना को भी तत्काल सूचना दी। बम निरोधक दस्ते और सेना की टीम करीब 1 बजे मौका स्थल पर पहुंची। उन्होंने आधुनिक उपकरणों की मदद से रॉकेट लांचर को वहां से उठाकर साथ ही में खुले खेतों में डिस्पोज कर दिया। इसकी आवाज करीब 2 दो किलोमीटर आसपास के इलाके में सुनाई दी। आसपास के लोग सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी इसकी पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है कि यह रॉकेट लांचर किस देश का बना हुआ है या यह यहां पर कब फेंका गया था। इसकी जानकारी अभी न तो पुलिस अधिकारी दे रहे हैं न ही सेना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिलहाल स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस डीएसपी संजीव कुमार यादव के मुताबिक जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता। इसकी जांच चल रही है कि बम कहां से आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed