फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   three and half year old girl was injured by bullet in Amritsar

मासूम को लगी गोली: साढ़े तीन साल की बच्ची की टांग अचानक बहने लगा खून, किसने किया फायर; अमृतसर की घटना

Tue, 27 May 2025 10:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 27 May 2025 10:20 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में साढ़े तीन साल की बच्ची को गोली लगी है। बच्ची को गोली कैसे लगी किसने फायरिंग की इसकी जांच की जा रही है। बच्ची की टांग पर लगी गोली डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद निकाल दी है। 

विज्ञापन
three and half year old girl was injured by bullet in Amritsar
गोली लगने से घायल बच्ची। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर की स्थानीय फतेह सिंह कॉलोनी में साढ़े साल की मासूम बच्ची टांग में गोली लगी है। हैरानी की बात यह है कि बच्ची को गोली कैसे लगी, किसने फायरिंग की इसकी जानकारी परिवार के लोगों को भी नहीं हैं। गोली लगने से घायल बच्ची की हालत स्थिर है। गोली चलाने वाले का अभी तक पता नहीं लग सका है। परिवार के सदस्य बच्ची मंगलवार की शाम चार बजे पास ही ट्यूशन सेंटर पर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई है। गोली लगने की जानकारी तब मिली जबकि उसको अस्पताल में ले जाया गया और डाक्टरों ने एक्स-रे करवाया। इसी में पता चला कि बच्ची की टांग में गोली लगी है।

विज्ञापन


फतेह सिंह कालोनी निवासी सौरभ अपने परिवार के साथ गुरुद्वारे वाली गली में रहते हैं। उनके दो बच्चे हैं। छोटी बेटी वृद्धि साढ़े तीन साल की है। कुछ दिन पहले ही उसे स्कूल में भर्ती करवाया गया था। अब रोजाना शाम को परिवार उसको पड़ोस में एक ट्यूशन सेंटर पर भेज देता है। 
विज्ञापन


मंगलवार की शाम जब वृद्धि को ट्यूशन छोड़ने जा रहे थे तो उसके पैर में चोट लग गई। जब वृद्धि ने पैर की चोट के बारे में बताया और देखा गया तो ऐसा लगा जैसे कोई घाव हो और खून बह रहा था। परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले गए। वहां उसका एक्स-रे किया गया तो पता चला कि उसकी टांग में गोली लगी है। कुछ देर बाद बच्ची का आपरेशन करके गोली को बाहर निकाला गया। थाना गेट हकीमां की प्रभारी इंस्पेक्टर मंदीप कौर ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed