फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Thar accident in Hoshiarpur two died including only son of Sarpanch

थार के उड़े परखच्चे: 12वीं का छात्र दौड़ा रहा था थार, पेड़ से टकराई गाड़ी, सरपंच के इकलौते बेटे समेत दो की मौत

Fri, 01 Aug 2025 06:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 01 Aug 2025 06:33 PM IST
सार

12वीं का छात्र थार दौड़ा रहा था। गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सरपंच के इकलौते बेटे समेत दो की मौत हुई है। हादसा पंजाब के होशियारपुर में हुआ है। 

विज्ञापन
Thar accident in Hoshiarpur two died including only son of Sarpanch
क्षतिग्रस्त थार और मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर में भयानक हादसा हुआ है। यहां थार दो युवकों के लिए मौत साबित हुई। वीरवार रात माहिलपुर-फगवाड़ा रोड पर गांव पालदी के पास एक थार हादसे का शिकार हो गई। थार में 17 और 18 साल के दो युवक सवार थे और दोनों की ही मौत हो गई। मृतकों में गांव ढाडा खुर्द के सरपंच के इकलौते बेटे समेत दो युवक शामिल हैं। 

विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि थार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना के बाद इलाके में मातम छाया हुआ है। मृतकों में गांव ढाडा खुर्द के सरपंच हरदीप सिंह का बेटा हर्षवीर सिंह मान और गांव मुक्खोमजारा निवासी हरसिमरन सिंह है। बताया जा रहा है कि 17-18 साल के ये दोनों युवक माहिलपुर के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र थे। थाना माहिलपुर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि हर्षवीर सिंह मान अपने दोस्त हरसिमरन सिंह के साथ थार गाड़ी (पीबी 08 एफसी 0079) पर सवार होकर माहिलपुर से अपने गांव ढाडा खुर्द जा रहा था। जब वे गांव पालदी के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षवीर सिंह मान को सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल हरसिमरन सिंह को सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे होशियारपुर के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। वहां से उसे लुधियाना के डीएससी अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed