फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   suspicious car seen near house of Vigilance Inspector located in Model Town area of Bathinda

Bathinda: विजिलेंस इंस्पेक्टर के घर के पास दिखी संदिगध कार, रेकी का संदेह; तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 15 Jul 2025 01:00 PM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 01:00 PM IST
सार

विजिलेंस के एक इंस्पेक्टर का घर माडल टाउन एरिया में स्थित है। ये इंस्पेक्टर कई बडे़ विजिलेंस मामलों की जांच भी कर चुके हैं और कई मामलों की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
suspicious car seen near house of Vigilance Inspector located in Model Town area of Bathinda
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बठिंडा के माडल टाउन एरिया में स्थित विजिलेंस के एक इंस्पेक्टर के घर के नजदीक संदिग्ध स्विफ्ट कार दिखाई दी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस टीम ने आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कार पर स्कूटी का नंबर लगा हुआ था। विजिलेंस इंस्पेक्टर को संदेह है कि कार सवार अज्ञात लोग उसकी रेकी कर रहे है। 

विजिलेंस के एक इंस्पेक्टर का घर माडल टाउन एरिया में स्थित है। ये इंस्पेक्टर कई बडे़ विजिलेंस मामलों की जांच भी कर चुके हैं और कई मामलों की जांच कर रहे हैं। इंस्पेक्टर ने संदेह जताया कि घर के नजदीक जो संदिग्ध स्विफ्ट कार उनको दिखाई दी थी, उसमें अज्ञात लोग सवार थे। वे शायद उसकी रेकी करने आए थे। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि इसी संदेह के चलते उन्होंने उस कार के बारे में पहले विजिलेंस के अपने अधिकारियों को सूचित किया। उसके बाद विजिलेंस अधिकारियों ने एसएसपी को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम विजिलेंस इंस्पेक्टर के घर पहुंची। हलांकि इस बारे में एसएसपी अमनीत कोंडल या फिर एसपीडी जसमीत सिंह ने किसी भी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन विजिलेंस के इंस्पेक्टर ने बातचीत के दौरान इस बात की पुष्टि कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed