फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   SAD leader Vardev Singh Noni Mann arrested on three day police remand

शिअद नेता गिरफ्तार: वरदेव सिंह नोनी मान को पुलिस ने संगरूर से पकड़ा, अदालत में पेश... तीन दिन के रिमांड पर

Wed, 05 Nov 2025 05:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 05 Nov 2025 05:53 PM IST
सार

शिअद के वरिष्ठ नेता वरदेव सिंह उर्फ नोनी मान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वरदेव सिंह नोनी को बीते वर्ष हुए पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान बीडीपीओ कार्यालय के समक्ष फायरिंग मामले में नामजद किया था।

विज्ञापन
SAD leader Vardev Singh Noni Mann arrested on three day police remand
शिअद नेता नोनी मान को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता वरदेव सिंह उर्फ नोनी मान को गिरफ्तार किया है। नोनी को जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने उन्होंने फायरिंग मामले में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने वरदेव सिंह नोनी को बीते वर्ष हुए पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान बीडीपीओ कार्यालय के समक्ष फायरिंग मामले में नामजद किया था। पुलिस ने मंगलवार शाम को नोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस उप कप्तान गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर नोनी मान को जिला संगरूर के कस्बा धनौला इलाके से गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


नोनी मान की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही अकाली दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अदालत परिसर के बाहर एकत्रित हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उल्लेखनीय है कि इसी मामले में अकाली दल के शीर्ष नेता और वरदेव सिंह मान के छोटे भाई नरदेव सिंह ‘बॉबी’ मान पहले से ही फाजिल्का जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। मालूम हो कि वरदेव सिंह ‘नोनी’ मान तीन बार अकाली दल की टिकट पर गुरुहरसहाय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं और अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल के बेहद करीबी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed