फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   RSS leader son murdered Naveen Arora cremated in Ferozepur

RSS नेता के बेटे की हत्या: फिरोजपुर में नवीन अरोड़ा का अंतिम संस्कार, सोमवार को भी बंद रहेगा बाजार

Sun, 16 Nov 2025 04:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Nov 2025 04:26 PM IST
सार

फिरोजपुर में आरएसएस वरिष्ठ नेता बलदेव राज के बेटे नवीन अरोड़ा का रविवार शाम को अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि आरोपियों को पकड़ने तक फिरोजपुर शहर के बाजार को बंद रखने का एलान किया गया है। 

विज्ञापन
RSS leader son murdered Naveen Arora cremated in Ferozepur
मृतक नवीन अरोड़ा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में राष्ट्रीय स्वंय सेवक (आरएसएस) नेता के बेटे की शनिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरएसएस के वरिष्ठ नेता बलदेव राज अरोड़ा का बेटा नवीन अरोड़ा शहर के मोची बाजार में मनियारी की दुकान चलाता था। शनिवार रात को वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। तभी दो बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दी। नवीन के सिर पर गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

विज्ञापन


इस घटना के बाद फिरोजपुर शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़े का दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ मृतक नवीन के पिता बलदेव राज अरोड़ा का कहना था कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते वह बेटे के अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हालांकि बाद में परिवार अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गया। शाम पांच बजे शहर के श्मशान घाट में नवीन का अंतिम संस्कार किया जाएगा।  
विज्ञापन


इस घटना के बाद रविवार को आम आदमी पार्टी के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान बलदेव राज अरोड़ा ने विधायक से कहा कि मेरा बेटा तो चला गया पर फिरोजपुर के अन्य लोगों को बचाओ। फिरोजपुर में कानून व्यवस्था बहुत बिगड़ चुकी है। आए दिन गोलियां चल रही हैं। इस गैंगस्टरवाद को खत्म किया जाए। जब तक नवीन की हत्या के आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक फिरोजपुर शहर का मेन बाजार बंद रखने की एलान किया गया है। आरोपियों की तलाश करो और उन्हें गिरफ्तार करो वहीं बेटे को श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर शहर में आरएसएस नेता बलदेव राज के बेटे नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों के भागने का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सामने आया है। पुलिस दोनों आरोपियों को पहचान के लिए जगह-जगह पर पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज में नवीन को गोली मार कर दो आरोपी भागते हुए बाजार में नजर आ रहे हैं।
 
संघ के कार्यकर्ता राजेश खुराना ने बताया कि आजादी के समय के आरएसएस नेता रहे दीनानाथ अरोड़ा का नवीन पोता है। मोची बाजार में नवीन मनियारी की दुकान करता था। यूको बैंक के पास आरोपियों ने उसे गोली मार दी। घायल को इलाज के लिए फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

पंजाब में राज्यपाल शासन लागू होना चाहिए- फतेहगंज बाजवा
फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या की घटना को लेकर पंजाब भाजपा के नेता सरकार पर हमलावर हैं। भाजपा नेता फतेहजंग सिंह बाजवा का कहना है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। गैंगस्टरों ने आरएसएस परिवार को निशाना बनाया है। स्थानीय पुलिस के मुख्य परिवारों से संबंध हैं और उनके सरकार से भी संबंध हैं। बावजूद इसके ऐसी घटना होना चिंता का विषय है। पंजाब में गैंगस्टरों को पुलिस का जरा भी डर नहीं है। सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। तरनतारन उपचुनाव में भी गैंगस्टर लोगों को खुलेआम धमकियां दे रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पंजाब में राज्यपाल शासन लागू कर देना चाहिए। क्योंकि आप सरकार के पास लोगों का मजाक उड़ाने और विकास के मुद्दों को सुलझाने के अलावा कोई काम नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed