फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rs 1.27 crore cyber fraud with women in Muktsar

Punjab: सीबीआई अफसर बोल रहा हूं...आपकी अश्लील वीडियो मिली है....फिर महिला को लगी 1.27 करोड़ रुपये की चपत

Fri, 04 Jul 2025 04:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 04 Jul 2025 04:13 PM IST
सार

साइबर अपराधियों ने सीबीआई अधिकारी बन कर महिला से 1.27 करोड़ रुपये की ठगी की है। शातिरों ने महिला को इस कदर डराया कि उसने अपने बैंक खातों में पड़ी राशि शातिरों को ट्रांसफर कर दी। 

विज्ञापन
Rs 1.27 crore cyber fraud with women in Muktsar
Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK

विस्तार

पंजाब की महिला से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी हुई है। शातिरों ने महिला को इस कदर अपने जाल में फंसाया कि महिला ने एक करोड़ 27 लाख रुपये लुटा दिए। शातिरों ने महिला को डराया धमकाया और ब्लैकमेल भी किया। 

विज्ञापन


साइबर अपराधियों ने सीबीआई अधिकारी बन कर महिला से 1.27 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस ने इस मामले में साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला पंजाब के मुक्तसर का है। 
विज्ञापन


मुक्तसर की बावा कॉलोनी की रहने वाली कुसुम दूमड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जून को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनके नाम पर मुंबई में मोबाइल नंबर 98564-08360 चल रहा है, जिससे कई लोगों को अश्लील वीडियो और मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसी कारण उनके खिलाफ मुंबई में 27 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कॉल करने वाले ने एक और व्यक्ति को कॉल में जोड़ा, जिसने अपना नाम विक्रम कुमार देशमाने बताया। उसने खुद को एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए कहा कि पीड़िता का खाता कैनरा बैंक मुंबई में है, जिसमें 6.8 करोड़ रुपये की मनी लान्ड्रिंग की ट्रांजेक्शन हुई है और अब ये केस सीबीआई के पास है। ये मामला बहुत गंभीर है। इसके बाद उसे वाट्सएप वीडियो कॉल पर जोड़ा, जिसमें अन्य व्यक्ति समाधान पवार ने खुद को सीबीआई का डायरेक्टर बताया। उसने कहा कि पीड़िता ने इस बारे में किसी रिश्तेदार या दोस्त से बात की तो उनके पूरे परिवार को केस में शामिल कर दिया जाएगा। 

पांच दिन तक चला ठगी का खेल
आरोपियों ने महिला को डरा-धमकाकर उसके बैंक खातों और प्रॉपर्टी की जानकारी लिखवाई और सभी बैंक खाते फ्रीज किए जाने का संकेत दिया। उन्होंने ये भी कहा कि नरेश गोयल नामक व्यक्ति के मनी लान्ड्रिंग केस में भी उसकी भूमिका पाई गई है और उसे जमानत के लिए अपनी पूरी संपत्ति और पैसा गिरवी रखना पड़ेगा। इसके बाद ठगों ने महिला से कहा कि वह अपने सभी रुपये आरटीजीएस के जरिये बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर करे। डर और भ्रम के माहौल में फंसी उसने 23 से 27 जून के बीच अपने अलग-अलग खातों से कुल 1 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये ठगों के बताए खातों में भेज दिए। जब उसे ठगी का अहसास हुआ तो उसने शिकायत दी।


इस वर्ष पांच से ज्यादा ऐसे ठगे के मामले आए सामने
गौरतलब है कि जिले में इस वर्ष ऐसे पांच से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। एक ऐसा गिरोह भी मुक्तसर से पिछले साल अक्तूबर-नवंबर में हरियाणा की पंचकूला पुलिस की तरफ से पकड़ा जा चुका है। गिरोह का सरगना मुक्तसर का रहने वाला था जिसने बैंक कर्मियों के साथ सेटिंग कर मुक्तसर के कुछ लोगों को गिरोह का हिस्सा बना हरियाणा के पूर्व सैनिक से 83 लाख रुपये की ठगी की थी। इसके अलावा इस गिरोह के तार दिल्ली, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में सीबीआई अधिकारी बन कर हुई ठगी के मामले में भी शामिल बताए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed