फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Raikot man dies in road accident in Canada

कनाडा में पंजाबी व्यक्ति की मौत:ट्राला और ट्रक के बीच टक्कर, 2016 में विदेश गया था मनिंदर, घर पर बूढ़े मां-बाप

Wed, 30 Jul 2025 04:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 30 Jul 2025 04:10 PM IST
सार

कनाडा में पंजाब के व्यक्ति की मौत सड़क हादसे में मौत हो गई। रायकोट का मनिंदर कनाडा में ट्राला चलाता था। ट्रक और ट्राला के बीच टक्कर की वजह से मनिंदर की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Raikot man dies in road accident in Canada
मृतक मनिंदर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के रायकोट के एक व्यक्ति की कनाडा में मौत हो गई। रायकोट के गांव ब्रह्मपुर निवासी मनिंदर सिंह की कनाडा के एडमिंटन में सड़क हादसे में मौत हुई है। साधारण किसान परिवार से संबंध रखने वाला मनिंदर 16 साल पहले बेहतर भविष्य के सपने लेकर कनाडा गया था। मनिंदर के पिता कुलदीप सिंह और छोटे भाई जतिंदर सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े चार बजे गांव के सरपंच रघबीर सिंह गोरा को उनके रिश्तेदार ने कनाडा से फोन पर घटना की सूचना दी, मनिंदर सिंह की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


भारतीय समय अनुसार मंगलवार रात 12 बजे के करीब ये सड़क दुर्घटना हुई। मनिंदर अपने ट्राला में जा रहा था तभी किनारे खड़े एक अन्य ट्राला चालक ने अचानक अपना ट्रक सड़क पर दौड़ा दिया, मनिंदर को संभलने का मौका नहीं मिला और दोनों की भीषण टक्कर हो गई। ट्राला का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मनिंदर की मौके पर मौत हो गई। ट्राला और ट्रक के परखचे उड़ गए। 
विज्ञापन


कनाडा पुलिस ने पंचनामा करने के बाद मनिंदर के शव को पोस्टमार्टम के लिए कैलगरी के अस्पताल में रखवा दिया है। कनाडा पुलिस ने परिवार को बताया कि पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई में दो दिन लगेंगे उसके बाद शव सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप सिंह और जतिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास जमीन बहुत कम होने के चलते घर की आर्थिक हालत बहुत कमजोर थी। 2016 में कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के लिए भारी कर्ज लेकर मनिंदर परिवार के उज्ज्वल भविष्य के सपने संजोए कनाडा गया था। अब वो कनाडा में अकेला रह रहा था और परिवार की गरीबी दूर करने के लिए उसने दूसरी शादी भी नहीं की। कनाडा जाकर आसान काम करने की बजाए उसने ड्राइविंग लाइसेंस लेकर ट्राला चलाना शुरू कर दिया ताकि कर्ज उतारने के साथ घर में भी रुपये भेज सके। मनिंदर ने दिन रात मेहनत करके सारा कर्ज उतार दिया था और अब अच्छे दिनों की उम्मीद में लगातार ट्राला चला रहा था। मनिंदर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 


सरपंच रघबीर सिंह गोरा ने पंजाब सरकार से मनिंदर के परिवार की आर्थिक मदद करने के साथ उसका शव गांव लाने के लिए मदद की मांग की है। मनिंदर के घर पर बुजुर्ग पिता कुलदीप सिंह, मां कुलदीप कौर और छोटा भाई जतिंदर सिंह हैं। मनिंदर के घर पर गांव वालों व रिश्तेदारों की भीड़ जमा है और सब की आंखें नम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed