{"_id":"6818bb6bb7ab475a3e0a9476","slug":"punjabi-lyricist-gursewak-brar-died-in-road-accident-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी गीतकार गुरसेवक बराड़ की मौत: बाइक पर गांव लौट रहे थे बराड़, ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाबी गीतकार गुरसेवक बराड़ की मौत: बाइक पर गांव लौट रहे थे बराड़, ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम
Mon, 05 May 2025 06:51 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 05 May 2025 06:51 PM IST
सार
पंजाबी गीतकार गुरसेवक सिंह बराड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पंजाबी गीतकार गुरसेवक बराड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कोटकपूरा में सड़क हादसे में पंजाब के कलाकार की मौत हो गई। कोटकपूरा के स्थानीय मुक्तसर रोड पर गांव खारा के पास ट्रक से टक्कर से बाइक सवार पंजाबी गीतकार गुरसेवक सिंह बराड़ (47) की मौत हो गई। हादसा रविवार रात करीब 8:45 हुआ है। गुरसेवक सिंह बराड़ अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोटकपूरा से अपने गांव खोखर (मुक्तसर) लौट रहे थे। इस मामले में सूचना के बाद थाना सदर कोटकपूरा की पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गीतकार गुरसेवक सिंह बराड़ बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। जब वह गांव खारा के निकट बराड़ ढाबे के पास पहुंचे तो उनकी बाइक की टक्कर एक ट्रक से हो गई। हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
गांव खोखर के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कोटकपूरा से गांव लौटते समय यह हादसा हुआ है। गुरसेवक सिंह बराड़ के परिवार में बुजुर्ग पिता, पत्नी और बेटा है। उनकी मौत से परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है क्योंकि वह अकेला ही घर का पालन पौषण कर रहा था। मामले में जांच अधिकारी एएसआई गुरबीर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।