फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Vigilance Chief SPS Parmar AIG and SSP Vigilance also suspended

पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला: विजिलेंस चीफ पर गिरी गाज, सस्पेंड, AIG और SSP भी निलंबित

Fri, 25 Apr 2025 10:08 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 25 Apr 2025 10:08 PM IST
सार

एक महीने पहले पंजाब विजिलेंस चीफ लगाए गए एसपीएस परमार को निलंबित कर दिया गया है। इनके अलावा विजिलेंस एआईजी और एसएसपी को भी सस्पेंड किया है। 

विज्ञापन
Punjab Vigilance Chief SPS Parmar AIG and SSP Vigilance also suspended
Suspended - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर शुक्रवार को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर और एडीजीपी रैंक के 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरिंदर पाल सिंह परमार, विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वॉड के एआईजी स्वर्णदीप सिंह और जालंधर विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी हरप्रीत सिंह मंडेर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दो दिन पहले ही सीएम मान के पास ड्राइविंग टेस्ट और लाइसेंस घोटाला केस में आरोपियों को संरक्षण देने और उन पर कार्रवाई नहीं किए जाने की आड़ में भ्रष्टाचार से जुड़ा एक मामला पहुंचा था।

विज्ञापन


सीएम मान ने 23 अप्रैल को एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद डीजीपी गौरव यादव से इस पर रिपोर्ट तलब की थी। शिकायत में विजिलेंस के चीफ और अन्य दो अफसरों पर लगाए आरोप साबित होने पर सीएम ने शुक्रवार दोपहर कार्रवाई के आदेश दिए। निलंबित किए गये तीनों अधिकारियों को चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ऑफिस में तैनात रहने के लिए कहा गया है। बिना अनुमति वह हेडक्वार्टर नहीं छोड़ सकते हैं। विजिलेंस चीफ एसपीएस परमार को 26 मार्च को ही विजिलेंस डायरेक्टर नियुक्त किया था।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बीते 7 अप्रैल को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने प्रदेश भर में आरटीए और ड्राइविंग टेस्ट सेंटरों पर छापामारी कर 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कुल 16 एफआईआर दर्ज की गई थी। विजिलेंस ने जिन आरटीए अधिकारियों और एजेंटों को पकड़ा था, वे ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में तेजी लाने या टेस्ट के नतीजों में गड़बड़ी करने के एवज में पैसे वसूलते थे। विजिलेंस ने जब सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू की तो इसके तार आरटीए और ड्राइविंग टेस्ट सेंटरों में तैनात उच्च अधिकारियों से जुड़ते पाए गए। इन अधिकारियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण देने के एवज में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा था। इस पर सीएम मान ने कड़ा एक्शन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीके सिन्हा नए विजिलेंस चीफ नियुक्त
चंडीगढ़। 1994 बैच के आईपीएस पीके सिन्हा को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो का नया चीफ डायरेक्टर नियुक्त किया है। आईपीएस सिन्हा इस समय इंटेलिजेंस के एडीजीपी के पद पर तैनात हैं। नए चीफ डायरेक्टर सिन्हा अब आरटीए, ड्राइविंग टेस्ट और लाइसेंस बनाने के मामले में सामने आई गड़बड़ी की जांच करेंगे। इसी के साथ निलंबित किए गए अधिकारियों की भूमिका की जांच कर इस पर सीएम को रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed