{"_id":"684fce15eeedee20c1062deb","slug":"singer-mika-singh-furious-over-kamal-kaur-bhabhi-murder-video-viral-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल काैर भाभी मर्डर पर भड़के मीका सिंह: दो निहंगों ने एक लड़की को मार दिया... क्या ये गर्व की बात है?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कमल काैर भाभी मर्डर पर भड़के मीका सिंह: दो निहंगों ने एक लड़की को मार दिया... क्या ये गर्व की बात है?
Mon, 16 Jun 2025 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:27 PM IST
सार
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल काैर भाभी की कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी। उसका शव बठिंडा के अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से मिला था। अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर सात माह पहले आतंकी अर्श डल्ला ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। निहंगों ने भी उसे सुधरने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
कमल काैर की हत्या पर भड़के मीका सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या की गायक मीका सिंह की कड़ी निंदा की है। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे कमल काैर की हत्या के लिए आरोपियों को लानत भेज रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सोनीपत में माॅडल की हत्या: बहन को की थी आखिरी वीडियो काॅल, कहा था-सुनील मार रहा है; नहर में मिला शव
मीका ने अमृतपाल सिंह मेहरों और उनके साथियों द्वारा कंचन कुमारी (कमल) की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि ये सिख काैम के लिए गर्व की बात नहीं है। उन्होंने हरजीत सिंह रसूलपुर का समर्थन करते हुए कहा कि वह सच्चाई के साथ खड़े हैं और हर संभव तरीके से उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
मीका सिंह ने कहा कि मेरा नाम मीका सिंह है और मैं सिख परिवार से हूं। क्या मुझे इस पर गर्व करना चाहिए। दो निहंगों ने मिलकर एक लड़की का मर्डर कर दिया। हमारी काैम योद्धाओं को पैदा करने वाली है न कि निहत्थों और महिलाओं पर हाथ उठाने वाली। एेसे लोगों की जितनी निंदा की जाए कम है।
मीका ने कहा कि दुनिया में कई क्राइम हो रहे हैं। कोई छोटे कपड़े पहन रहा तो मार दो, बस यही काम रह गया है करने को। किसी को कोई हक नहीं कि किसी की जान ले ले। मैं पंजाब सरकार और सीएम भगवंत मान से अपील करता हूं कि ऐसे लोगों पर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सोनीपत में माॅडल की हत्या: बहन को की थी आखिरी वीडियो काॅल, कहा था-सुनील मार रहा है; नहर में मिला शव
विज्ञापन
मीका ने अमृतपाल सिंह मेहरों और उनके साथियों द्वारा कंचन कुमारी (कमल) की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि ये सिख काैम के लिए गर्व की बात नहीं है। उन्होंने हरजीत सिंह रसूलपुर का समर्थन करते हुए कहा कि वह सच्चाई के साथ खड़े हैं और हर संभव तरीके से उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
मीका सिंह ने वीडियो में क्या कहा
मीका सिंह वीडियो में कमल काैर हत्याकांड के आरोपी अमृतपाल सिंह महरो पर भड़कते हुए पूछा कि क्या औरत को मारना बड़े गर्व की बात है।मीका सिंह ने कहा कि मेरा नाम मीका सिंह है और मैं सिख परिवार से हूं। क्या मुझे इस पर गर्व करना चाहिए। दो निहंगों ने मिलकर एक लड़की का मर्डर कर दिया। हमारी काैम योद्धाओं को पैदा करने वाली है न कि निहत्थों और महिलाओं पर हाथ उठाने वाली। एेसे लोगों की जितनी निंदा की जाए कम है।