फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Police raid at hotel 11.95 lakh cash 90 US dollars 32 people arrested in Khanna

Punjab: 11.95 लाख कैश... अमेरिकी डॉलर, कमरे में 32 लोग, पुलिस रेड से मची खलबली, होटल में क्या चल रहा था?

Tue, 13 May 2025 10:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 13 May 2025 10:17 PM IST
सार

खन्ना के एक निजी होटल में पंजाब के अलग-अलग शहरों से कई लोग पहुंचे थे। पुलिस ने होटल में रेड की तो नजारा देख सन्न रह गई। कमरे में 32 लोग थे और वहां लाखों रुपये कैश और अमेरिकी डॉलर थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Police raid at hotel 11.95 lakh cash 90 US dollars 32 people arrested in Khanna
पुलिस - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

पंजाब के खन्ना में होटल के एक कमरे में 32 लोग मौजूद थे। ये सभी पंजाब के अलग-अलग जिलों से यहां आए हुए थे। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो छापेमारी की गई। जैसे ही पुलिस टीम वहां रेड करने पहुंची तो होटल में खलबली मच गई। जैसे ही पुलिस उस कमरे में पहुंची तो नजारा देख हैरान रह गई। कमरे में एक साथ 32 लोग मौजूद थे। कमरे में लाखों रुपये कैश था। इतना ही नहीं वहां अमेरिकी डॉलर भी मिले।  

विज्ञापन


दरअसल खन्ना के एक निजी होटल में बड़े पैमाने पर जुला खेला जा रहा था। खन्ना की दोराहा पुलिस ने होटल में रेड कर लाखों रुपये का जुआ खेलने वाले 32 जुआरियों को तुरंत हिरासत में लिया। वहीं इस अवैध कारोबार का किंग कहे जाने वाले दो आरोपी हरसिमरन सिंह रॉकी उर्फ बाबा बुकी और सुरजीत सिंह उर्फ पम्मा ओबेरॉय निवासी लुधियाना को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। वहीं मौका देख होटल मालिक फरार हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि इस निजी होटल के कमरे से बड़े स्तर पर जुए का कारोबार चल रहा था। जुआ खेलने के लिए पंजाब के अलग -अलग शहर जैसे अबोहर, लुधियाना, बठिंडा, जालंधर से भी लोग पहुंचे थे। हरसिमरन सिंह रॉकी उर्फ बाबा बुकी और सुरजीत सिंह उर्फ पम्मा ओबेरॉय ये दोनों जुआरी सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि विदेश तक फैले नेटवर्क का संचालन करते हैं, जिसकी जांच अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक की जा रही है। इस बात का खुलासा पुलिस जिला खन्ना के एसपी डी पवनजीत ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई के बाद एसपी डी पवनजीत ने प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि दोराहा पुलिस ने गुप्त सूचना आधार पर दोराहा के जीटी रोड पर स्थित एक होटल में हाई-प्रोफाइल जुए के अड्डे पर रेड की। होटल के बैंक्वेट हॉल में 32 जुआरियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि होटल का मालिक वरिंदरजीत सिंह मीता पुलिस को चकमा दे मौके से फरार हो गया। 

पुलिस रेड के दौरान होटल के कमरे से छह तास की डिबियां, 11.95 लाख कैश, 90 अमेरिकी डॉलर, 6 मोबाइल फोन और 6.37 लाख की नकली करंसी चिप्स बरामद की गई। ये चिप्स असली पैसों के टोकन की तरह इस्तेमाल होती थीं, जिससे बिना नकद लेनदेन के बड़े दांव लगाए जाते थे।


एसपी (इन्वेस्टीगेशन) पवनजीत ने बताया कि कुल 33 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सभी को मौके पर से ही गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 26 को जमानत पर छोड़ा गया है। इनमें से 6 मुख्य आरोपी बाबा बुकी, पम्मा ओबेराय, वरिंदर बेदी सन्नी, हरमीत रिप्सी, सतीश एसके, सुनील बिट्टू के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। उक्त सभी को एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। इनके मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जा रहे हैं ताकि इनके विदेशी लिंक और फंड फ्लो की परतें खोली जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed