Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Police arrests three accused with 10 Kg Heroin in Amritsar

पाकिस्तान से आई नशे की खेप: अमृतसर में तीन तस्कर गिरफ्तार, 200 किलो से ज्यादा हेरोइन की कर चुके तस्करी

Sun, 18 May 2025 05:44 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 May 2025 05:44 PM IST
सार

पाकिस्तान से आई नशे की खेप के साथ तीन तस्करों को अमृतसर पुलिस ने पकड़ा है। इस गिरोह के मुख्य आरोपी के कब्जे से 10 किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद हुई है। मुख्य तस्कर छह साल से सीमा पार से नशे की खेप मंगवा रहा था। 

विज्ञापन
Police arrests three accused with 10 Kg Heroin in Amritsar
तस्करों से बरामत नशा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के साथ लगते पाकिस्तान बॉर्डर से नशा तस्करी का काला कारोबार करने वाले तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों तस्कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े हैं। अमृतसर सीमा पार (पाकिस्तान) से ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर की कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10.248 किलो हेरोइन बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का मुख्य आरोपी संदीप सिंह पिछले 6 साल से नशा तस्करी का काला कारोबार कर रहा था। वह पाकिस्तान के तस्करों के संपर्क में था और उनके साथ मिलकर नशे की खेप मंगवाता था। 
विज्ञापन


आरोपियों में आकाशदीप, आकाश सिंह उर्फ मोटा और संदीप सिंह है। तीनों आरोपी तनरतारन जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। इस गिरोह का मुख्य आरोपी संदीप सिंह (30) बॉर्डर एरिया के गांव का रहने वाला है। संदीप सिंह 12वीं पास है और गांव में ही बागवानी का काम करता है। आरोपी ने कबूल किया है कि वह 2018 से नशे का कारोबार कर रहा था और आज तक 200 किलो से ज्यादा हेरोइन पाकिस्तानी तस्करों से मंगवा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी आकाशदीप नाई का काम करता है और आकाश उर्फ मोटा लेबर (दीहाड़ी मजदूरी) का काम करता है। मुख्य आरोपी संदीप सिंह से पुलिस ने नौ किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये नशा मंगवाते थे। मामले में थाना इस्लामाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरोह के शातिरों की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed