फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Person from Jharkhand arrested with one kg opium in Halwara

पोलियो से ग्रस्त... दिव्यांग होने का उठाता था फायदा, झारखंड से पंजाब तक नेटवर्क, पुलिस ने पकड़ा तो क्या मिला?

Thu, 24 Jul 2025 05:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 24 Jul 2025 05:40 PM IST
सार

पोलियो से ग्रस्त... दिव्यांग होने का फायदा उठा झारखंड का व्यक्ति पंजाब में नशा तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Person from Jharkhand arrested with one kg opium in Halwara
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पोलियो से ग्रस्त है। इसी बात का फायदा उठाकर झारखंड से पंजाब तक नेटवर्क चला रहा था। आरोपी को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसके कब्जे से नशा बरामद हुआ है। आरोपी पतरस ओडिया मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है और अपने एक साथी के साथ मिलकर पंजाब में नशा तस्करी कर रहा था। 

विज्ञापन


थाना सुधार की पुलिस ने पतरस ओडिया को एक किलो 11 ग्राम अफीम समेत गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी पतरस का साथी तस्कर फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही। आरोपी से अफीम के अलावा मोबाइल और 700 रुपये कैश मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है।  
विज्ञापन


डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा और थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि झारखंड के जिला खुंटी के गांव बुरुमा निवासी पतरस ओडिया और राजन पिछले लंबे समय से पंजाब में अफीम तस्करी कर रहे थे। पोलियो की बीमारी से पीड़ित पतरस अपने दिव्यांग होने का फायदा उठाकर पुलिस से बचता आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जसविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम अबोहर ब्रांच नहर किनारे गश्त पर थी। सूचना मिली कि पतरस और राजन सुधार की दाना मंडी में अफीम बेचने आए हैं। पुलिस टीम ने तुरंत दाना मंडी में नाकाबंदी करके पतरस को दबोच लिया। राजन पुलिस के हाथ नहीं लगा और पतरस के कब्जे से 1 किलो 11 ग्राम अफीम मोबाइल और 700 रुपये बरामद किए गए। पतरस को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Punjab: अमृतसर में अस्पताल की 5वीं मंजिल से मरीज ने लगाई छलांग, ऑपरेशन करवाने आया था, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed