फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Patient jump from Hospital 5th floor in Amritsar died on the spot

Punjab: अमृतसर में अस्पताल की 5वीं मंजिल से मरीज ने लगाई छलांग, ऑपरेशन करवाने आया था, मौके पर मौत

Thu, 24 Jul 2025 04:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 24 Jul 2025 04:00 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में एक मरीज अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना गुरु नानक देव हॉस्पिटल की है।

विज्ञापन
Patient jump from Hospital 5th floor in Amritsar died on the spot
अस्पताल की पांचवीं मंजिल के कूदा मरीज। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में एक मरीज अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना गुरु नानक देव हॉस्पिटल की है। मृतक की पहचान कस्बा वेरका के रहने वाले 45 वर्षीय बलजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। बलजिंदर सिंह ने वीरवार को गुरु नानक देव हॉस्पिटल की पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बलजिंदर सिंह एक फैक्टरी में काम करता था और काफी समय से मानसिक रूप में परेशान था। उसका अस्पताल में पहले ही इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले उसे छुट्टी दे दी गई थी। अब उसे दोबारा ऑपरेशन के लिए अस्पताल में बुलाया गया था। इसी दौरान वह अस्पताल की पांचवी मंजिल पर चला गया और वहां से कूद गया। नीचे गिरते ही बलजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वह मानसिक तौर पर परेशान था, जिस कारण उसने गुरु नानक देव हॉस्पिटल की पांचवी मंजिल से कूद कर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed