फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Over speed creta car hit bike father and son dies on the spot in Moga

Punjab: क्रेटा ने बाइक को मारी टक्कर...पिता-पुत्र को 20 मीटर तक घसीटा, टांग कटकर अलग हुई, दोनों की मौके पर मौत

Thu, 26 Jun 2025 06:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 26 Jun 2025 06:26 PM IST
सार

तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे बाप बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक दोनों को बाइक समेत 20 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई।

विज्ञापन
Over speed creta car hit bike father and son dies on the spot in Moga
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मोगा में तेज रफ्तार कार ने ऐसा कहर भरपाया कि पिता और पुत्र की जान ले ली। बाघापुराना-निहाल सिंह वाला हाईवे पर गांव फूलेवाला के पास भीषण सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों बाप-बेटा पेट्रोल पंप से बाइक पर पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे। पीछे से आई तेज रफ्तार क्रेटा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


हादसा बुधवार रात को हुआ है। हादसा इतना भयावह था कि क्रेटा चालक मोटरसाइकिल समेत बाप-बेटे को करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता की एक टांग कटकर दूर जा गिरी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान गांव घोलिया खुर्द के रहने वाले करमजीत सिंह (25) और उसके पिता बसंत सिंह उर्फ गुल्लू (50) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। आरोपी कार चालक की पहचान कर ली गई है। आरोपी भी मृतकों के गांव घोलिया खुर्द का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात को दोनों बसंत सिंह अपने बेटे करमजीत सिंह के साथ किसी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से बाघापुराना जा रहे थे। रास्ते में गांव फूलेवाला के पास पेट्रोल पंप पर उन्होंने बाइक में पेट्रोल डलवाया कर जैसे ही वह पेट्रोल पंप से निकले तो बाघापुराना की ओर से आर रही तेज रफ्तार क्रेटा ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। 

जानकारी के अनुसार, करमजीत सिंह शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। यह भी बताया गया है कि पिता-पुत्र ही पूरे परिवार के कमाने वाले सदस्य थे। पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार अब और गहरे संकट में डूब गया है।


थाना बाघापुराना के एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी कार चालक गांव घोलिया खुर्द के रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed