फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   one injured in firing in firozpur

Firozpur: टक्कर मारकर भागा कार चालक, लोगों ने घेरा तो बदमाशों ने चलाई गोली; युवक जख्मी

Sat, 24 May 2025 04:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 May 2025 04:03 PM IST
सार

राहुल वासी बस्ती निजामुद्दीन ने बताया कि उसके भाई को एक स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी और वहां से निकल गई। हमने बाइक से पीछा कर कार को घेर लिया। कार को निजामुद्दीन बस्ती लेकर आ गए लेकिन कार का चालक वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन
one injured in firing in firozpur
माैके पर माैजूद लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजपुर की निजामुद्दीन बस्ती में मामूली विवाद को लेकर गोली चल गई। इसमें एक युवक जख्मी हो गया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस के मुताबिक एक कार चालक ने एक नौजवान को टक्कर मार दी और वहां से भाग गया। निजामुद्दीन बस्ती के लोगों ने कार को घेर लिया। चालक वहां से फरार हो गया। इसके बाद चालक ने अपने बदमाश गाड़ी लेने के लिए निजामुद्दीन बस्ती में भेजे। बदमाशों ने पीड़ित से कार की चाबी मांगी, नहीं देने पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली प्रीतम नामक व्यक्ति को लगी। उसे जख्मी हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन




दर्शन सिंह ने बताया कि उसके पोते को गोली लगी है। राहुल वासी बस्ती निजामुद्दीन ने बताया कि उसके भाई को एक स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी और वहां से निकल गई। हमने बाइक से पीछा कर कार को घेर लिया। कार को निजामुद्दीन बस्ती लेकर आ गए लेकिन कार का चालक वहां से फरार हो गया। उसके बाद चालक ने कुछ बदमाशों को कार लेने के लिए भेजा। बदमाशों ने पीड़ितों से कार की चाबी मांगी। नहीं देने पर बहस करने लगे। प्रीतम ने कहा कि बैठकर बात कर लेते हैं। लेकिन आरोपियों ने गोली चला दी जो प्रीतम को लगी। वहां पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को काबू कर लिया। बाकी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed