फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Newly bride put poison in food husband and mother in law died Muktsar crime news

Punjab: नई नवेली दुल्हन ने कर दिया कांड, रात में बनाया ऐसा खाना... पति और सास ने तोड़ा दम, ससुर की हालत गंभीर

Wed, 11 Jun 2025 04:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Jun 2025 04:43 PM IST
सार

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह मिलती जुलती घटना पंजाब में भी हुई है। यहां भी एक नई नवेली दुल्हन ने पति को खाने में जहर देकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पति और सास की भी मौत हो गई। वहीं ससुर की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Newly bride put poison in food husband and mother in law died Muktsar crime news
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में नई नवेली दुल्हन ने ससुरालियों को ऐसा खाना खिलाया कि जिससे पति और सास की मौत हो गई। वहीं ससुर की हालत गंभीर बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि महिला ने खुद भी यह खाना खाया था। खाना खाने के बाद उसकी तबीयत भी खराब हो गई और उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन


घटना पंजाब के मुक्तसर की है। मुक्तसर जिले के गांव गुरुसर के रहने वाले शिवतार सिंह उर्फ राजू की तीन महीने पहले खुशमनदीप कौर के साथ शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि खुशमनदीप कौर ने खाने में जहर मिलाकर पूरे परिवार को खाना खिलाया। खाना खाने से पति शिवतार सिंह और उसकी सास जसविंदर कौर ने दम तोड़ दिया है। वहीं मृतक का पिता सुरजीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। 
विज्ञापन




बता दें कि दो दिन पहले खुशमनदीप कौर ने अपने पति, सास-ससुर को खाने में जहर दे दिया था। इस मामले में थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने मंगलवार की देर रात को आरोपी महिला खुशमनदीप कौर के खिलाफ इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटे में मिलाया जहर
गौरतलब है कि गांव गुरुसर में सोमवार की देर रात शिवतार सिंह उर्फ राजू, उसके पिता सुरजीत सिंह और माता जसविंदर कौर को उनकी बहू खुशमनदीप कौर ने खाना खिलाया। खुशमनदीप ने खुद भी यह खाना खाया था। इसके बाद चारों की हालत बिगड़ गई। सभी को सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने आटे में जहरीला पदार्थ मिला होने की बात कही। उसी आटे की रोटियां खाने के बाद सभी लोगों हालत बिगड़ गई। शिवतार सिंह की हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उसे बठिंडा रेफर किया गया था। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं देर रात उसकी मां जसविंदर कौर की भी मौत हो गई। वहीं बुजुर्ग पिता सुरजीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।


भाई के बयान पर केस दर्ज
उधर, मृतक के भाई जगतार सिंह के बयान पर पुलिस ने आरोपी खुशमनदीप कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वह अभी अस्पताल में भर्ती है। हैरानी की बात यह है कि शिवतार सिंह की खुशमनदीप कौर से तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। यह कदम उसने क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि उसने भी खुद यह खाना खाया था और उसकी हालत खतरे से बाहर है। डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने कहा कि आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : पंजाबी युवक को मनीला में गोलियों से भूना: चार माह पहले हुई थी शादी, पत्नी के हाथ से नहीं उतरा था लाल चूड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed