फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   National Investigation Agency has chargesheet Jatinder Singh key aide of BKI terrorist Landa

Punjab: आतंकवादी लंडा के करीबी जतिंदर सिंह पर एनआईए का शिकंजा, आतंकी साजिश मामले में चार्जशीट दाखिल

Sun, 22 Jun 2025 01:04 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Jun 2025 01:04 PM IST
सार

बीकेआई आतंकवादी लंडा के करीबी जतिंदर सिंह उर्फ जोती पर एनआईए ने शिकंजा कसा है। एनआईए ने पंजाब में आतंकी साजिश मामले में जतिंदर सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। 

विज्ञापन
National Investigation Agency has chargesheet Jatinder Singh key aide of BKI terrorist Landa
एनआईए - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा और कुख्यात गैंगस्टर पवित्तर बटाला के करीबी जतिंदर सिंह उर्फ जोती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। एनआईए ने यह चार्जशीट पंजाब में आतंकी साजिश मामले में दाखिल की है। एनआईए ने दो दिन पहले शुक्रवार को मोहाली स्थित एनआईए की विशेष अदालत में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

विज्ञापन


जतिंदर सिंह गुरदासपुर जिले का रहने वाला है। एनआईए ने उसे बीते साल 23 दिसंबर को मुंबई से गिरफ्तार किया था।

एनआईए की जांच में सामने आया है कि जतिंदर सिंह पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों के लिए अवैध हथियार मुहैया करवाता था। वह मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और आपूर्ति में शामिल था। वह पवित्तर बटाला के जमीनी ऑपरेटिव्स को हथियार उपलब्ध करा रहा था, जिसे लखबीर सिंह लंडा का करीबी माना जाता है।
विज्ञापन


जांच के दौरान यह भी पता चला कि जतिंदर की गतिविधियों को विदेश में बैठे बटाला के सहयोगी निर्देशित कर रहे थे। इन हथियारों का उपयोग पंजाब में बीकेआई की आतंकी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए के अनुसार जतिंदर अवैध हथियारों की आपूर्ति के लिए मध्य प्रदेश के कुख्यात हथियार सप्लायर बलजीत सिंह उर्फ राणा भाई से संपर्क में था। बलजीत को पहले ही गिरफ्तार कर उसे चार्जशीट किया जा चुका है।


एजेंसी ने यह भी खुलासा किया है कि आरोपी जांच एजेंसियों से बचने के लिए वर्चुअल नंबरों और एन्क्रिप्टेड एप्स का इस्तेमाल कर रहे थे। जांच एजेंसी इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। एनआईए की अब तक की जांच में आतंकी संगठनों और गैंगस्टरों के बीच सांठगांठ का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed