{"_id":"688f185bf13d91dbbb0b6c9c","slug":"murder-of-youth-in-mining-site-in-pathankot-allegation-on-himachal-bjp-leader-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में युवक की हत्या: माइनिंग साइट पर पोकलेन मशीन के नीचे दबाया, हिमाचल के भाजपा नेता पर बड़ा आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पठानकोट में युवक की हत्या: माइनिंग साइट पर पोकलेन मशीन के नीचे दबाया, हिमाचल के भाजपा नेता पर बड़ा आरोप
Sun, 03 Aug 2025 02:10 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:10 PM IST
सार
पठानकोट में माइनिंग साइट पर युवक की हत्या कर दी गई। युवक माइनिंग साइट पर काम करता था। उसका शव पोकलेन मशीन के नीचे से मिला है। हत्या मामले में हिमाचल के भाजपा नेता पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और पोकलेन मशीन के नीचे दबा मिला शव।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पठानकोट के हलका भोआ के गांव गज्जू जागीर में माइनिंग साइट पर लापता युवक मनदीप सिंह की लाश पोकलेन मशीन के नीचे से मिलने से सनसनी फैल गई है। मनदीप के शिव को पुलिस ने कब्जे में लिया है। माइनिंग माफिया की तरफ से मंत्री लाल चंद कटारुचक के हलके में यह दूसरी बड़ी वारदात है। इस मामले में पुलिस ने तीन हमलावरों पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान जागीर सिंह निवासी रकवाल पुलिस थाना तारागढ़ जिला पठानकोट, मनजिंदर सिंह उर्फ मनु और मुकेश कुमार निवासी गांव माजरा पुलिस थाना डमटाल हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
वही इस वारदात में हिमाचल के भाजपा नेता की मिलीभगत होने की बात सामने आ रही है। पंजाब कांग्रेस की महिला नेता टीना चौधरी व अन्य लोगों का आरोप है कि पंजाब सरकार के नेता, माफिया के जागीर सिंह और मनजिंदर सिंह उक्त भाजपा नेता के अनुसार ही बॉर्डर एरिया में अवैध माइनिंग को अंजाम देते रहे हैं। गांव गज्जू जागीर में जो अवैध माइनिंग माफिया करवाई गई है वह वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी के एक किलोमीटर दायरे और भारत-पाक सीमा से मात्र कुछ किलोमीटर की दूरी पर है जो देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है। लोगों के मुताबिक बॉर्डर क्षेत्र में अवैध खनन उक्त हिमाचल के भाजपा नेता और जिला प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस थाना तारागढ़ को मृतक मनदीप के चाचा बावा सिंह ने बयान दर्ज करवाया कि उसका भतीजा 4- 5 महीने से जागीर सिंह के रेत डम पर रात की ड्यूटी करता था। शनिवार रेत के डम से थोड़ी दूर रावी दरिया किनारे खड्ड में एक पोकलेन मशीन खड़ी थी जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हुई है। मनदीप सिंह ने बताया था कि जागीर सिंह और उसका लड़का मनजिंदर सिंह और डंप का मुंशी मुकेश कुमार उसे परेशान करते हैं, जबकि उसकी तनख्वाह भी समय कर नहीं देते। ऐसे में भतीजे मनदीप सिंह को उक्त तीनों लोगों ने रात के समय पोकलेन मशीन नीचे दबा कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
लोगों का यह भी कहना है कि कुछ माह पहले जागीर सिंह और उसके लोगों ने रूप लाल नाम के व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसकी गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अभी तक पुलिस और जिला प्रशासन उक्त रूप सिंह को न्याय नहीं जला पाया। बॉर्डर एरिया में धड़ल्ले से खनन माफिया सक्रिय है और यह जिला प्रशासन और माइनिंग विभाग की मिलीभगत से चल रहा है। लोगों ने मांग की इस अवैध खनन की उच्च स्तरीय जांच सरकार करवाए अन्यथा वह खुद सड़कों पर उतरेंगे।
क्या कहते हैं एसपी
रविवार को एसपी मनोज ठाकुर ने कहा कि उक्त नामजद हमलावरों की तलाश पुलिस कर रही है। अगर इस वारदात में हिमाचल प्रदेश के किसी नेता या फिर अन्य व्यक्ति का नाम भी सामने आता है तो उसके खिलाफ भी सख्त एक्शन लेते हुए कार्रवाई करेंगे। मृतक मनदीप सिंह का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी हत्या कैसे हुई।