फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Murder accused arrested Anti-Gangster Task Force in punjab

Punjab: हत्या का आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्ताैल और कारतूस बरामद; एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पकड़ा

Fri, 29 Aug 2025 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Aug 2025 11:42 AM IST
सार

विपन कुमार, हिमाचल प्रदेश के ऊना के ख्वाजा बसल गांव में राकेश कुमार उर्फ गग्गी की हत्या में शामिल मुख्य शूटरों में से एक था। यह घटना विदेशी गैंगस्टर लाडी भज्जल उर्फ कूनर और मोनू गुज्जर (रवि बलाचौरिया गिरोह) और बब्बी राणा (सोनू खत्री गिरोह) के बीच गैंगवार का सीधा परिणाम थी।

विज्ञापन
Murder accused arrested Anti-Gangster Task Force in punjab
आरोपी से बरामद हथियार - फोटो : X @DGPPunjabPolice

विस्तार

एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब ने विपन कुमार निवासी होशियारपुर को गिरफ्तार कर उससे एक देसी पिस्तौल (.32 बोर) और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी खरड़ में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


डीजीपी गाैरव यादव ने एक्स पर बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विपन कुमार, हिमाचल प्रदेश के ऊना के ख्वाजा बसल गांव में राकेश कुमार उर्फ गग्गी की हत्या में शामिल मुख्य शूटरों में से एक था। यह घटना विदेशी गैंगस्टर लाडी भज्जल उर्फ कूनर और मोनू गुज्जर (रवि बलाचौरिया गिरोह) और बब्बी राणा (सोनू खत्री गिरोह) के बीच गैंगवार का सीधा परिणाम थी। मृतक राकेश कुमार उर्फ गग्गी, विदेशी गैंगस्टर बब्बी राणा का सहयोगी था, जो सोनू खत्री का करीबी सहयोगी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed