फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Moga police disguised themselves to catch drug smuggler and drive e rickshaw

शाबाश पंजाब पुलिस: वेश बदला... ई रिक्शा चलाया और पकड़ा गया कुख्यात मीठी राम, आरोपी पर 33 केस दर्ज

Mon, 28 Jul 2025 03:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Jul 2025 03:41 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीसीआर इंचार्ज खेम चंद पराशर ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए एक कुख्यात चिट्टा तस्कर को बेहद चतुराई से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Moga police disguised themselves to catch drug smuggler and drive e rickshaw
ई-रिक्शा चलाते पीसीआर इंचार्ज खेम चंद पराशर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब पुलिस ने एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है। नशा तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस ने जो काम किया उसके लिए सराहना हो रही है। कुख्यात नशा तस्कर मीठी राम को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने ट्रैप लगाया था। आरोपी भाग न जाए इसलिए पुलिस ने वेश बदला। यहां तक की रिक्शा भी चलाया। 

विज्ञापन

 
पंजाब के मोगा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीसीआर इंचार्ज खेम चंद पराशर ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए एक चिट्टा तस्कर को बेहद चतुराई से गिरफ्तार कर लिया। पराशर ने एक ई रिक्शा चालक का वेश धारण कर इलाके में गश्त की और नशा तस्कर मीठी राम को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान मीठी राम निवासी सदावाली बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी मीठी राम पर कुल 33 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कई मामलों में फरार चल रहा था। यही नहीं, हाल ही में उसके घर पर प्रशासन द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत बुलडोजर चलाया गया था। पुलिस जब भी उसे गिरफ्तार करने पहुंचती थी तो वह हर बार वह पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीआर इंचार्ज खेम चंद पराशर ने बताया कि ऐसे इलाकों में खासतौर पर सदावाली बस्ती जैसी संवेदनशील जगहों पर पुलिस को सिविल ड्रेस में ही निगरानी करनी पड़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जैसे ही वर्दी में पुलिस वहां पहुंचती है तो वहां पहले से बनाए गए कोड वर्ड के कारण अपराधियों को पता लग जाता है और वे भाग निकलते हैं। इसलिए कुख्यात चिट्टा तस्कर मीठी राम को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था। आरोपी को पुलिस की भनक न लगे इसलिए वेश बदला गया और खेम चंद पराशर रिक्शा चालक बने। इसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें: स्कूल टीचर ने कर दिया कांड: रात में घर पर सो रही थी छात्रा... सुबह कमरे में गई मां के उड़ गए होश, जगरांव की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed