फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   School teacher took minor girl student with him by promising to marry her Ludhiana crime news

स्कूल टीचर ने कर दिया कांड: रात में घर पर सो रही थी छात्रा...सुबह कमरे में गई मां के उड़े होश, जगरांव की घटना

Mon, 28 Jul 2025 03:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Jul 2025 03:20 PM IST
सार

लुधियाना के जगरांव में स्कूल में कराटे सिखाने वाला टीचर ने स्कूल की छात्रा को अपने साथ ले गया। नाबालिग छात्रा रात में घर पर थी। अगली सुबह वह अपने कमरे से गायब मिली।  

विज्ञापन
School teacher took minor girl student with him by promising to marry her Ludhiana crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा अचानक घर से लापता हो गई। छात्रा रात में घर पर अपने कमरे में सो रही थी, अगली सुबह जब मां उसके कमरे में गई तो हैरान रह गई। क्योंकि छात्रा कमरे में नहीं थी। परिजनों ने उसे बहुत ढूंढा लेकिन सुराग नहीं लगा। बाद में पता चला कि स्कूल टीचर छात्रा को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। घटना पंजाब के लुधियाना के जगरांव की है। 
विज्ञापन

 
जगरांव के सिधवां बेट में कराटे टीचर स्कूल की नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। नाबालिग छात्रा की मां ने पुलिस आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी टीचर और छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


थाना सिधवां बेट के एएसआई राजवरिंदरपाल सिंह ने बताया कि महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी साढ़े 15 की नाबालिग बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। 29 जून की रात को परिवार खाना खाकर सो गया। 30 जून की सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि उनकी बेटी कमरे में नहीं थी। काफी तलाश के बावजूद बेटी का कोई सुराग नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पता चला कि स्कूल में कराटे सिखाने वाला गुरप्रीत सिंह उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को उसकी हरकतों के कारण स्कूल से पहले ही निकाल दिया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137 (2) और 96 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी और लड़की की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed