फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Misdeed with minor attacked in moga

शादी के नाम पर धोखा: नाबालिग को घर से भगा ले गया युवक, पहले दुष्कर्म किया फिर जानलेवा हमला कर हो गया फरार

Sat, 20 Sep 2025 11:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 11:58 AM IST
सार

आरोपी युवक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने सुनसान जगह पर पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर शादी के बारे में पूछने पर उस पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Misdeed with minor attacked in moga
अस्पताल में माैजूद पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा के गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर एक युवक ने अपने साथियों की मदद से नाबालिग लड़की को घर से भगाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर नहर किनारे फेंक कर फरार हो गया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात एक युवक अपने साथियों के साथ गांव की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया। आरोपी ने लड़की को सुनसान स्थान पर ले जाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी ने उससे बहस की और तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में लड़की की आंखों के पास गहरी चोटें आईं। खून से लथपथ हालत में उसे गांव की नहर के पास फेंक दिया गया।
विज्ञापन

रात भर लड़की को ढूंढते रहे परिजन

परिजन रातभर लड़की को ढूंढते रहे। शुक्रवार को सूचना मिलने पर उन्होंने लड़की को पेट्रोल पंप के पास नहर किनारे गंभीर हालत में पाया। परिजन उसे तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल में ले गए। फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: बेटे ने अपने जन्मदिन पर की पिता की हत्या, सीने में घोंप दी कैंची, मां के सामने ही उजाड़ा उसका सिंदूर

सूचना के बाद मौके पर कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। इस मामले में उन्होंने रात भर जांच कर लड़की के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

परिवार सहमति से शादी करवाने को था तैयार

लड़की के पिता का कहना है कि वीरवार की रात उनके मोहल्ले में डीजे चल रहा था, वहीं से लड़की को दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच-छह लड़के ले गए। उसके चाचा ने उनको जाते हुए देख लिया। बहुत ढूंढा लेकिन लड़की नहीं मिली। हमने सोचा था दोनों आ जाएंगे तो सहमति से शादी करवा देंगे। शुक्रवार सुबह पुलिस को भी बताया। फिर शाम को किसी ने बताया कि लड़की पेट्रोल पंप के पास नहर के पास पड़ी मिली। हमे तो इंसाफ मिलना चाहिए। 

डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि लड़की को दुष्कर्म के बाद तेज धार हथियार से हमला किया गया और सड़क पर फेंक दिया गया था। पीड़ित नाबालिग लड़की स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल है. लड़की के पिता के बयान  के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल लड़की बोलने की हालत में नहीं है लेकिन पुलिस की ओर से टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed