फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Son murdered his father on his birthday in Fatehgarh Sahib crime news

Punjab: बेटे ने अपने जन्मदिन पर की पिता की हत्या, सीने में घोंप दी कैंची, मां के सामने ही उजाड़ा उसका सिंदूर

Fri, 19 Sep 2025 07:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 19 Sep 2025 07:29 PM IST
सार

कलयुगी बेटे ने अपने जन्मदिन पर पिता की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पिता के सीने में कपड़ा काटने वाली कैंची घोंप दी। घटना पंजाब के फतेहगढ़ साहिब की है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Son murdered his father on his birthday in Fatehgarh Sahib crime news
anuj crime - फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

पंजाब के लुधियाना के फतेहगढ़ साहिब रिश्तों का कत्ल हुआ है। फतेहगढ़ साहिब के गांव पत्तों में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। दो दिन पहले आरोपी का जन्मदिन था, उसने अपने पिता से 5 हजार रुपये मांगे। पिता ने उसे एक हजार रुपये दे दिए। इस बात से वह गुस्से में आ गया और बेटे ने पिता का कपड़े काटने वाली कैंची से कत्ल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ उसकी मां के बयान पर किस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान परमजीत सिंह के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी वरिंदर प्रीत सिंह है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना बड़ाली आला सिंह के प्रभारी हरकीरत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी रंजीत कौर ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हर्षप्रीत सिंह विदेश में रहता है। छोटा बेटा वरिंदर प्रीत सिंह (24) घर पर पशुओं की देखभाल करता है। 
विज्ञापन


17 सितंबर को वरिंदर का जन्मदिन था। रात लगभग 9 बजे उसने अपने पिता परमजीत सिंह से जन्मदिन मनाने के लिए 5 हजार रुपये की मांग की। पिता ने उसे एक हजार रुपये दे रहा था। वरिंदर ने 5 हजार की मांग को लेकर जिद पर अड़ा रहा। जब पैसे नहीं मिले तो वरिंदर ने पिता के साथ झगड़ा करने लगा। तभी वहां परमजीत सिंह का चचेरा भाई कमलजीत सिंह आया और दोनों पिता-पुत्र को छुड़वाने लगा। वरिंदर ने गुस्से में आकर कपड़ा काटने वाली कैंची से पिता परमजीत सिंह की छाती पर वार किया। इसके बाद उसने पेंट में कैंच घोंप दी। आरोपी वरिंदर की कमलजीत सिंह के साथ भी हाथापाई हुई और कैंची लेकर वहां से भाग गया। परमजीत सिंह की पत्नी घायल पति को लेकर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना बड़ाली आला सिंह पुलिस ने पिता परमजीत सिंह की हत्या करने के आरोप में फरार हत्यारे बेटे वरिंदर प्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुसिल ने आरोपी को रिमांड पर लिया है ताकि हत्या में इस्तेमाल कैंची बरामद की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed