{"_id":"6862a0e22cdbf27e2009ad7c","slug":"minor-drowned-in-river-in-pathankot-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में दरिया में डूबा नाबालिग: बाबा मुक्तेश्वर धाम आया था... दरिया में नहाने उतरा, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पठानकोट में दरिया में डूबा नाबालिग: बाबा मुक्तेश्वर धाम आया था... दरिया में नहाने उतरा, नहीं लगा सुराग
Mon, 30 Jun 2025 08:06 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 30 Jun 2025 08:06 PM IST
सार
पठानकोट में दरिया में नहाने उतरा 15 साल का किशोर पानी में डूब गया। नाबालिग परिवार के लोगों के साथ बाबा मुक्तेश्वर धाम आया था और यहां दरिया में नहाने उतर गया। पानी में डूबे किशोर को ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
दरिया में डूबा नाबालिग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट के शाहपुरकंडी के अधीन आते गांव डूंग स्थित प्राचीन शिव मंदिर (बाबा मुक्तेश्वर धाम) में नाबालिग पानी में डूब गया। घटना सोमवार दोपहर की है। मुक्तेश्वर धाम में बने घाट से थोड़ी दूर दरिया में नहाने उतरे 15 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना शाहपुरकंडी की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद बच्चे को पानी में ढूंढने का काम शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक नाबालिग का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
बाबा मुक्तेश्वर धाम के सेवादार एवं पूर्व सरपंच दिलबाग सिंह के मुताबिक दरिया में डूबे नाबालिक का नाम साहिल है। वह पठानकोट के गांव लमिनी का रहने वाला बताया जा रहा है। नाबालिग सोमवार को अपनी बहन, बड़े भाई एवं अन्य रिश्तेदार के साथ बाबा मुक्तेश्वर धाम आया था। दोपहर करीब 2 बजे यह बच्चा अपने रिश्तेदारों के साथ बाबा मुक्तेश्वरधाम में बने घाट से थोड़ी दूर आगे नहाने के लिए पानी में उतरा था। उस समय धाम में काम कर रहे मजदूर खाना खा रहे थे। घटना का पचा चलते ही मजदूरों सहित मंदिर के पुजारी और सेवादार घाट की तरफ दौड़े। ट्यूब की मदद से झील में काफी देर तक नाबालिग को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
शाहपुरकंडी थाना प्रभारी अमनप्रीत कौर के मुताबिक पानी में डूबे बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अभी तक बच्चे का कोई अता पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस की ओर से भी बच्चे की तलाश जारी है।
विज्ञापन